80 लाख घर, 60 लाख नौकरी, 400 वंदेभारत ट्रेनें, जानिए बजट भाषण के ये 10 बड़े ऐलान

80 लाख घर, 60 लाख नौकरी, 400 वंदेभारत ट्रेनें, जानिए बजट भाषण के ये 10 बड़े ऐलान

नई दिल्ली, 01 फरवरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में बजट 2022-23 पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022-23 में कई बड़े ऐलान किए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में आने वाले वित्तीय वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था के लिए रोडमैप रखा। यह उनका चौथा बजट है। बजट की शुरुआत में सीतारमण ने कहा, भारत की विकास दर 9.27 फीसदी रहने का अनुमान है, जो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा, केंद्रीय बजट अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट है। आइए जानें बजट भाषण के अब तक के 10 बड़े ऐलान?

5 साल में 60 लाख नौकरी, घरों के लिए 48 हजार करोड़ का फंड

5 साल में 60 लाख नौकरी, घरों के लिए 48 हजार करोड़ का फंड

1. केंद्रीय बजट 2022 पेश करते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ''सरकार का अगला लक्ष्य 60 लाख नौकरियां पैदा करना है। "पीएम गति शक्ति अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएगी और युवाओं के लिए अधिक नौकरियों और अवसरों को जन्म देगी। '' निर्मला सीतारमण का कहना है कि 14 क्षेत्रों में अगले 5 वर्षों में 60 लाख नए रोजगार और 30 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त उत्पादन पैदा करेगा।

2.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि 2022-23 में पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख घर बनाए जाएंगे। इनके लिए 48 हजार करोड़ का फंड रखा गया है।

3. सीतारमण ने कहा कि अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी। वहीं 3 सालों में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा 8 नई रोपवे का निर्माण होगा।

25,000 km नेशनल हाईवे बढ़ाई जाएगी, पढ़ाई के लिए 200 टीवी चैनल

25,000 km नेशनल हाईवे बढ़ाई जाएगी, पढ़ाई के लिए 200 टीवी चैनल

4. 2022-23 के बीच नेशनल हाईवे की लंबाई को 25,000 किलोमीटर तक बढ़ाया जाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों के पर्वतमाला रोड को पीपीपी मोड्स पर लाया जाएगा।

5. गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

6. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, पीएम ई विद्या के 'वन क्लास, वन टीवी चैनल' कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों तक बढ़ाया जाएगा। यह सभी राज्यों को कक्षा 1 से 12 तक क्षेत्रीय भाषाओं में सप्लीमेंट्री शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाएगा।

Recommended Video

    Union Budget 2022: बजट में 60 लाख नई नौकरियां देने की घोषणा | Nirmala Sitharaman | वनइंडिया हिंदी
    E-पासपोर्ट और 5जी की लॉन्चिंग इसी साल तय

    E-पासपोर्ट और 5जी की लॉन्चिंग इसी साल तय

    7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए 2022-23 में ई-पासपोर्ट जारी किया जाएगा।

    8. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ब्लॉकचेन और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करके डिजिटल करेंसी शुरू की जाएगी, आरबीआई 2022-23 से इसे जारी करेगा।

    9.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हर घर नल से जल के लिए 60 हजार करोड़ का आवंटन किया गया है।

    10. सीतारमण का कहना है कि ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने के लिए 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां स्थापित की जाएंगी। वहीं 5जी भी इसी साल लॉन्च किया जाएगा।

    घटाया गया कॉर्पोरेट टैक्स

    घटाया गया कॉर्पोरेट टैक्स

    11. कॉर्पोरेट टैक्स को 18 प्रतिशत से घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है।

    12. डिजिटल यूनिवर्सिटी, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर अर्बन प्लानिंग की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा

    13. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा नए टैक्स रिफॉर्म लाने की योजना है। आने वाले 2 सालों में एसेसमेंट साल तक अपडेटेड आईटीआर संभव होगी।

    राज्यों को मदद के लिए 1 लाख करोड़ दिए जाएंगे

    राज्यों को मदद के लिए 1 लाख करोड़ दिए जाएंगे

    14. डिजिटल करंसी (क्रिप्टोकरंसी) से इनकम पर 30 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा।

    15. वहीं रत्न और आभूषण पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। रत्न और आभूषण पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है। वहीं नकली जूसली पर प्रति किलो कस्टम ड्यूटी 400 रुपये होगी।

    16. राज्यों को मदद के लिए 1 लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसमें राज्यों को 50 साल के लिए बिना ब्याज कर्ज भी दिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+