Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Budget 2021: संसद में पेश हुआ डिजिटल 'बही खाता', पढ़ें बजट का हर अपडेट

Budget 2021 Live Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आज देश का आम बजट 2021-22 पेश किया। कोरोना वायरस जैसी महामारी के बीच पेश किए गए बजट में निर्मला सीतारमण ने कई महत्वपूर्ण ऐलान किए। रविंद्रनाथ टैगोर की कविता के साथ अपना बजट भाषण शुरू करते हुए निर्मला सीतारमण ने अकेले कोरोना वायरस वैक्सीन को विकसित करने के लिए 35 हजार करोड़ के बजट की घोषणा की।

sansad

पढ़ें अपडेट

4:45 PM
Feb 1, 2021
वित्त सचिव एबी पांडे के मुताबिक सरकार ने कृषि सेस के जरिए 30,000 करोड़ रुपये के राजस्व संग्रह की उम्मीद जताई है। इससे जनता पर फर्क नहीं पड़ेगा।
4:43 PM
Feb 1, 2021
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। बजट के बाद हर सेक्टर में पॉजिटिविटी आई है। कोरोना महामारी के बाद GDP को बढ़ाने के लिए जितने भी कदम उठाने की आवश्यक्ता थी, वो हर कदम उठाए गए हैं।
4:34 PM
Feb 1, 2021
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि वित्त मंत्री ने बजट में जो वैक्सीन के लिए फंड की घोषणा की है, हम उसका स्वागत करते हैं।
4:17 PM
Feb 1, 2021
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि लंबे समय से हम जो सपना देखते थे, वो सपना नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हुआ है। लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को केंद्र में जगह मिली है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश 137% बढ़ा है, ये पिछले साल के अनुमानित बजट से 2.37 गुना ज्यादा है।
4:09 PM
Feb 1, 2021
वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बजट देश निर्माण के लिए नहीं था बल्कि देश बेचने के लिए था। आप जानते हैं कि कई संस्थानों की संपत्तियों को बेचा गया। जितनी संपत्तियां बची है उसे निजी क्षेत्र को देने की तैयारियां चल रही हैं। आम नागरिकों की कमर तोड़ दी गई। चंद लोगों का ख्याल इस बजट में रखा गया है।
4:07 PM
Feb 1, 2021
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बजट में केंद्र सरकार ने दिल्ली के साथ धोखा किया है। दिल्ली को सिर्फ 325 करोड़ रुपये दिए हैं। दिल्ली को पिछले 17 सालों से केंद्र सरकार 325 करोड़ रुपये देती आई हैं। एक रुपये भी नहीं बढ़ाया। उम्मीद थी कोरोना काल में पैसा बढ़ाकर दिया जाएगा।
3:52 PM
Feb 1, 2021
सड़क, बिजली, उत्पादन, पुलों, बंदरगाहों पर सरकार ने ज्यादा ध्यान दिया है: वित्त मंत्री
3:49 PM
Feb 1, 2021
वित्त मंत्री ने कहा कि ये बजट एक ऐसे समय में आया है जब हम सभी ने अर्थव्यवस्था को गति देने का फैसला किया है और हमने सोचा है कि गुणात्मक रूप से खर्च किया जाएगा। इसके अलावा बुनियादी ढांचे के विकास पर भी सरकार जोर देगी।
3:38 PM
Feb 1, 2021
वित्त मंत्री ने कहा कि बजट का बड़ा हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य क्षेत्र को दिया गया है परन्तु इसका मतलब यह नहीं है कि बजट में कृषि को जगह नहीं मिली। NABARD के लिए आवंटन बढ़ाया गया है ताकि किसानों तक ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले।
3:28 PM
Feb 1, 2021
हमने पिछले साल जो कुछ देखा उसके चलते स्वास्थ्य क्षेत्र को बजट में बड़ी जगह दी गई है। जिसमें प्रयोगशालाओं की स्थापना, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, ब्लॉक्स में क्रिटिकल केयर सेंटर की स्थापना, टेस्टिंग लैब आदि शामिल हैं: वित्त मंत्री
3:26 PM
Feb 1, 2021
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक ये बजट मुश्किल हालातों के बावजूद पेश हुआ है। अब सरकार ब्लॉक लेवल पर स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतरीन करने की कोशिश करेगी।
3:19 PM
Feb 1, 2021
बजट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
3:10 PM
Feb 1, 2021
आज के बजट में आत्मनिर्भरता का विजन भी है और हर वर्ग का समावेश भी है। हम इस में जिन सिद्धांतों को लेकर चले हैं वो हैं- ग्रोथ के लिए नई संभावनाओं का विस्तार करना, युवाओं के​ लिए नए अवसरों का निर्माण करना, मानव संसाधन को एक नया आयाम देना: प्रधानमंत्री
3:04 PM
Feb 1, 2021
पीएम मोदी के मुताबिक ये रोजगार के अवसर बढ़ाने वाला बजट है। इस बजट के दिल में गांव और किसान हैं।
3:01 PM
Feb 1, 2021
वर्ष 2021 का बजट असाधारण परिस्थितियों के बीच पेश किया गया है, इसमें यथार्थ का अहसास और विकास का विश्वास भी है। कोरोना ने दुनिया में जो प्रभाव पैदा किया उसने पूरी मानव जाति को हिला कर रख दिया। इन परिस्थितियों के बीच आज का बजट भारत के आत्मविश्वास को उजागर करने वाला है: प्रधानमंत्री
3:01 PM
Feb 1, 2021
बजट में सभी राज्यों के विकास पर दिया गया जोर: पीएम
3:00 PM
Feb 1, 2021
पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट से देश में आत्मविश्वास बढ़ेगा।
2:58 PM
Feb 1, 2021
बजट के लिए निर्मला सीतारमण और अनुराग ठाकुर की टीम को बधाई।
2:57 PM
Feb 1, 2021
बजट के लिए निर्मला सीतारमण और अनुराग ठाकुर की टीम को बधाई।
2:55 PM
Feb 1, 2021
बजट के बाद पीएम मोदी का संबोधन शुरू
2:44 PM
Feb 1, 2021
नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने कहा कि मेरी राय में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट से देश को काफी उम्मीदें थीं, जिसे उन्होंने पूरा किया है। वर्तमान समय को देखते हुए बजट भारत की वृद्धि पर केंद्रित है और विकास दर में तेजी लाने के लिए अनुकूल है।
2:18 PM
Feb 1, 2021
बजट में समाज के हर तबके के लिए बहुत कुछ प्रावधान किया गया है। इसमें देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए जो प्रयास हुआ है और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव करने के लिए जिस प्रकार की कार्ययोजना बनाई गई है वह अभिनंदनीय है। यह बहुत महत्वपूर्ण और व्यवहारिक बजट है: यूपी सीएम
2:07 PM
Feb 1, 2021
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि ये बजट आत्मनिर्भर भारत को मजबूत बनाने का बजट है। ये सभी सेक्टरों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, स्वास्थ्य सेक्टर में लगभग 137% की वृद्धि की गई। ये बजट 70,000 गांवों को मजबूत करेगा। 602 गांवों में डिस्ट्रिक्ट लेवल पर क्लीनिक बनेंगे वो विशेष उपलब्धि है।
1:58 PM
Feb 1, 2021
लोगों को उम्मीद नहीं थी कि इस प्रकार का बजट पेश होगा क्योंकि इससे पहले भी एक तरह से पांच मिनी बजट पेश हुए हैं। ये बहुत ही शानदार बजट है इस​की जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है। रक्षा क्षेत्र के बजट में बढ़ोतरी हुई है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
1:55 PM
Feb 1, 2021
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाते-बनाते जिंदगी गुजर जाएगी। कहने को तो बहुत कुछ है लेकिन बजट से कितना निकलेगा ये बाद में पता चलेगा।
1:52 PM
Feb 1, 2021
बजट के बाद चिराग पासवान ने कहा कि वित्त मंत्री ने एक संतुलित बजट पेश किया है। कोरोना से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया प्रभावित है उसके बावजूद बजट में हर वर्ग ध्यान रखा गया है। इस महामारी के दौरान इससे संतुलित बजट नहीं हो सकता।
1:36 PM
Feb 1, 2021
क्या सस्ता होने जा रहा: तांबे के उत्पाद चांदी सोना स्टील स्पेशल लेदर के सामान
1:35 PM
Feb 1, 2021
क्या महंगा होने जा रहा है: आयातित कपड़े, आयातित खाद्य तेल, आयातित ऑटो पार्ट्स
1:33 PM
Feb 1, 2021
.
1:29 PM
Feb 1, 2021
संसद भवन से बाहर निकले राहुल गांधी, बजट पर नहीं किया कोई कमेंट।
12:20 PM
Feb 01, 2021
बजटीय आवंटन
शिक्षा
शिक्षा क्षेत्र में बड़ा ऐलान
देश में करीब 100 नए सैनिक स्कूल बनाए जाएंगे।
12:18 PM
Feb 01, 2021
बजटीय आवंटन
कृषि
MSP पर भी हुआ ऐलान
MSP बढ़ाकर उत्पादन लागत का 1.5 गुना किया गया है।
12:10 PM
Feb 01, 2021
बजटीय आवंटन
कृषि
एग्रीकल्चर के क्रेडिट टारगेट को 16 लाख करोड़ तक किया जा रहा है।
एग्रीकल्चर के क्रेडिट टारगेट को 16 लाख करोड़ तक किया जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+