Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बजट 2021: वित्त मंत्री ने अंतरिक्ष विभाग को दिया 13,949 करोड़ रुपये, दिसंबर में लॉन्‍च होगा गगनयान

नई दिल्‍ली। आम बजट 2021 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जमीन से लेकर आसमान तक का जिक्र किया। मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन का मानव रहित पहला उपग्रह लॉन्च इसी साल दिसंबर 2021 में होगा। इसके लिए बजट में अंतरिक्ष विभाग को 13,949 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं, जिसमें से 8,228 करोड़ रुपये पूंजी व्यय के लिए चिह्नत किये गये हैं। अंतरिक्ष विभाग के तहत नवगठित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के लिए 700 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

बजट 2021: वित्त मंत्री ने अंतरिक्ष विभाग को दिया 13,949 करोड़ रुपये, दिसंबर में लॉन्‍च होगा गगनयान

Recommended Video

    Budget 2021: Nirmala Sitharaman ने Defence Sector में किया 4.78 लाख करोड़ का ऐलान | वनइंडिया हिंदी

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अपने बजट भाषण में कहा, ''अंतरिक्ष विभाग के तहत आने वाला पीएसयू न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड, पीएसएलवी-सीएस51 का प्रक्षेपण करेगा जो ब्राजील के अमेजोनिया उपग्रह को और कुछ छोटे भारतीय उपग्रहों को अंतरिक्ष में लेकर जाएगा।'' अंतरिक्ष विभाग को 2021-22 के बजट में 13,949.09 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं, जिसमें से 8,228.63 करोड़ रुपये पूंजी व्यय के लिए आवंटित किये गये हैं।

    यह आवंटन 2019-20 के आवंटन से करीब 900 करोड़ रुपये ज्यादा और वित्त वर्ष 2020-21 के आवंटन से करीब 4,449 करोड़ रुपये अधिक है। पिछले साल अंतरिक्ष विभाग के लिए 13,479.47 करोड़ रुपये आवंटित किये गये थे, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 9,500 करोड़ रुपये कर दिया गया। 2019-20 में विभाग को 13,017.61 करोड़ रुपये आवंटित किये गये।

    पूरी तरह स्वदेशी होगा गगनयान अभियान

    गगनयान भारत का पहला ऐसा अभियान होगा जो स्वदेशी प्रयासों से अंतरिक्ष में तीन भारतीय यात्रियों को पहुंचाएगा। इससे पहले भारत के राकेश शर्मा ने साल 1984 में रूसी अंतरिक्ष यान सुयोज टी-11 से अंतरिक्ष में यात्रा की थी। इसके बाद से गगनायान में तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्रा करेंगे, लेकिन यह इसरो का पूरी तरह से अपना अभियान होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+