Budget 2021: बजट में टेलीकॉम सेक्टर के लिए बड़ी घोषणाएं संभव, 5G पर होगा फोकस
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman)1 फरवरी को देश का बजट (Budget 2021) पेश करेंगी। माना जा रहा है कि, सरकार इस बार टेलीकॉम सेक्टर(telecom sector) के लिए कई बड़े ऐलान कर सकती है। कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन शिक्षा, ऑनलाइन वर्किंग में काफी इंटरनेट संबंधी समस्याएं देखी गई थीं। सरकार अब इस समस्या से निपटने की तैयारी कर रही है।

इस बजट में सरकार देश में 5G टेक्नोलॉजी के बुनियादी ढांचे व निवेश, तकनीक पर शोध एवं विकास, डिजाइन के लिए नई नीति की घोषणा कर सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो मोदी सरकार के पांच ट्रिलियन इकोनॉमी में 5G टेक्नोलॉजी अहम कड़ी साबित हो सकती है। बताते चलें कि, सरकार के स्मार्ट इंडिया अभियान में इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) अहम भूमिका में है। अनुमान है कि 2025 तक दुनिया भर में 25 अरब डॉलर के उपकरण इंटरनेट ऑफ थिंग्स से जुड़े होंगे।
यही 5जी से जुड़े IoT उपकरण स्मार्ट सिटी और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग में बड़ी भूमिका निभाएंगे। नेशनल डिजिटल कम्युनिकेशन पॉलिसी 2018 के तहत सरकार ने पहले ही डिजिटल कम्यूनिकेशन को GDP के 8 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में सरकार डिजिटल नीति के तहत प्रोत्साहन और कर छूट का ऐलान हो सकती है। वहीं टेलीकॉम कंपनियों ने सरकार से बजट में लाइसेंस फीस कम करने, स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल पर GST खत्म करने और इनपुट टैक्स क्रेडिट का रिफंड देने की मांग की है।
दूसरी तरफ टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियों की मांग है कि सरकार आत्मनिर्भर भारत के तहत कंपनियों के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम जल्दी लागू करे। दूरसंचार क्षेत्र उम्मीद कर कहा है कि मेक इन इंडिया के तहत भारत के 5G सेक्टर में निवेश, उपकरणों के निर्माण स्थापित करने के लिए कंपनियों को कर छूट, प्रोत्साहन पैकेज दिया जा सकता है। इससे रोजगार बढ़ने के साथ देश के MSME सेक्टर को भी लाभ पहुंचेगा।












Click it and Unblock the Notifications