Budget 2021: कांग्रेस के बाद AAP ने भी किया राष्ट्रपति के अभिभाषण के बहिष्कार का ऐलान
नई दिल्ली। Budget 2021: नए कृषि कानूनों पर मचे बवाल के बीच बजट सत्र से पहले विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार को चौतरफा घेरने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने संसद में बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद के अभिभाषण का बहिष्कार करने का फैसला किया है। गुरुवार को 'आप' नेता संजय सिंह ने कहा कि पार्टी कृषि कानूनों का विरोध करती है, इसलिए AAP का कोई भी सांसद 29 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगा।
Recommended Video

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) से पहले कांग्रेस समेत 15 राजनीतिक दलों ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का फैसला किया है। मंगलवार को किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा के बाद भी 'आप' ने किसानों को समर्थन देने का ऐलान किया है। AAP सांसद संजय सिंह ने ने कहा, 'हम लोग तीन कृषि कानूनों का विरोध करते रहे हैं और करते रहेंगे। इसलिए आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी और हमारे लोकसभा के सांसद भगवंत मान और राज्य सभा के हम तीन सांसद 29 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। हम तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग करते हैं, यह किसानों के मौत के वारंट पर हस्ताक्षर है।'
'आप' नेता संजय सिंह से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजद ने भी राजनीतिक दलों की ओर से राष्ट्रपति के अभिभाषण कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की जानकारी दी थी। गुलाम नबी आजद ने कहा, हम 16 दलों की ओर से बयान जारी करने जा रहे हैं कि कल होने वाले राष्ट्रपति के भाषण का हम बहिष्कार करेंगे, इसकी मुख्य वजह यह है कि कृषि बिलों को सदन में जबरन विपक्ष के बिना पास कराया गया है। कांग्रेस के अलावा जो अन्य दल राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे उसमे एनसीपी, शिवसेना, टीएमसी, डीएमके, जेकेएएस, समाजवादी पार्टी, राजद, सीपीआईएम, सीपीआई, आईयूएमएल, आरएसपी, आरडीपी, एमडीएमके, केरल कांग्रेस, एआईयूडीएफ शामिल हैं। सभी पार्टियों ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि वह 29 जनवरी को तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें: बजट 2021: क्या देश को मुश्किलों से बाहर निकाल पाएगी सरकार?
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications