बजट कितना भी अच्छा हो, जब तक कैश फ्लो नहीं बढ़ेगा, आर्थिक हालात ठीक नहीं हो सकते: हीरानंदानी
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट पेश करेंगी। उनके इस बजट से देशभर के लोगों को बड़ी उम्मीद है। वित्त मंत्री के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि देश की आर्थिक विकास की रफ्तार काफी धीमी है, लिहाजा वित्त मंत्री अपने बजट में देश की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए क्या कदम उठाती हैं। इसपर हर किसी की नजर रहेगी। लेकिन बजट आने से पहले हीरानंदानी ग्रुप के सीएमडी एन हीरानंदानी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने भी इस तरह का तरलता संकट पहले कभी नहीं देखा।

हीरानंदानी ने कहा कि मैंने कभी भी बाजार में लिक्विडिटी (तरलता) की किल्लत नहीं देखी। उन्होंने कहा कि बजट कितना भी अच्छा हो, जब तक कैश फ्लो नहीं बढ़ेगा, आर्थिक हालात ठीक नहीं हो सकते। अगर तंत्र को बेहतर रूप से आगे बढ़ाना है तो उसे पहले पटरी पर लाना होगा, लिहाजा देखना होगा कि बजट में इसके लिए क्या प्रावधान किया जाता है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे देश का आम बजट पेश करेंगी। बजट की प्रतियां संसद भवन पहुंच गई हैं।
इससे पहले भारत की सुस्त पड़ी आर्थिक रफ्तार के बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टलीना जॉर्जीवा का बड़ा बयान आया था। आईएमएफ की एमडी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में वर्ष 2019 में आई अचानक कमी की वजह गैर बैंकिंग सेक्टर में हलचल, और सरकार द्वारा लिए गए अहम कदम जैसे जीएसटी, नोटबंदी हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन अर्थव्यवस्था में आई अनाचक कमी मंदी नहीं है। जॉर्जीवा ने कहा का यह सच है कि 2019 में भारत में अर्थव्यवस्था में कमी आई है। हमे विकास के अनुमान को कम कर करके चा फीसदी से नीचे करना पड़ा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वर्ष 2020 में यह 5.8 फीसदी तक पहुंचेगी और 2021 में यह 6.5 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications