बजट 2020: राहुल के बयान पर सीतारमण ने कही ये बड़ी बात, गोयल बोले- मैं दे सकता हूं जवाब

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में आम बजट पेश किया। मोदी सरकार 2.0 के इस बजट पर विपक्ष ने जमकर हमला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजट को लंबा और खोखला बताया है। राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि, मानती हूं कि मेरी बजट स्पीच लंबी थी लेकिन मैंने योजनाओं पर फोकस किया और युवाओं के रोजगार के बारे में बात की।

budget 2020 congress Rahul Gandhi Nirmala Sitharaman Piyush Goyal

वहीं राहुल गांधी द्वारा बजट की आलोचना किए जाने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, राहुल गांधी बजट से बहुत उत्साहित नहीं दिखे, अगर उनके पास कोई मुद्दा-आधारित प्रश्न हैं, तो मैं उनका उत्तर दे सकता हूं, लेकिन अगर वह केवल विशेषण का उपयोग करना चाहते हैं, तो मैं 10 गुना बेहतर विशेषण देख रहा हूं जो टेलीविजन पर सकारात्मक हैं। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह काफी बैलेंस बजट था और यह देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के लिए तैयारी है। इसमें सामाजिक और आर्थिक पक्षों को ध्यान में रखते हुए विकास को प्राथमिकता दी गई है।

बता दें कि, राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य मुद्दा बेरोजगारी है। मैंने इस बजट में ऐसा कोई रणनीतिक विचार नहीं देखा, जिससे युवाओं को रोजगार मिले। राहुल गांधी ने कहा कि इतने लंबे बजट में सिर्फ आंकड़ों का जुमला था। बार-बार चीजें दोहराई जा रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार को पता है कि क्या हो रहा है? अर्थव्यवस्ता कहां जा रही है? राहुल गांधी ने कहा कि शायद यह इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण था, लेकिन इसमें कुछ भी नहीं था, यह खोखला था।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि दिवालिया सरकार का दिवालिया बजट है। बीजेपी अर्थव्यवस्था को लेकर नाकाम है। यूपी में बीजेपी की सरकार है, लेकिन इन्वेस्टमेंट लाने के नाम पर कुछ नहीं था। रोजगार कैसे पैदा होगा, मोदी सरकार बेरोजगारी के मसले को कैसे दूर करेगी? ये बजट आंकड़ों का मकड़जाल था ताकि अन्य मद्दों से ध्यान भटकाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+