Budget 2019: बजट से खुश दिखींं सुमित्रा महाजन, बोलीं- ये सभी के लिए है अच्छा है
नई दिल्ली। आज केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा में अंतरिम बजट पेश किया। इस दौरान अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कई अहम घोषणाएं की जिनमें से एक इनकम टैक्स स्लैब को बढ़ाया जाना था। इनकम टैक्स स्लैब को ढाई लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है। इस घोषणा से मध्यम वर्ग की जनता को बहुत राहत मिली है। कई अलग-अलग पक्ष-विपक्ष के नेताओं की ओर से बजट को लेकर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। ऐसे में लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि - ये बजट सभी के लिए है और अच्छा है, काम ऐसे ही चलता रहेगा।

बता दें कि बजट पेश किए जाने के बाद से कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बजट की आलोचना की। किसानों के लिए हर साल 6 हजार, या फिर हर महीने 500 रुपए दिए जाने के ऐलान पर थरूर ने कहा कि इससे क्या वह सम्मान से जी पाएंगे। आखिर मंत्री जी (पीयूष गोयल) किस दुनिया में रहते हैं. भला 500 रुपये प्रति माह से क्या होने वाला है? वहीं कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि यह बजट पूरी तरह से चुनाव को ध्यान में रखकर लाया गया है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार के बजट में समाज के सभी वर्गों- किसानों, मध्यम वर्ग, गरीब और महिलाओं का उल्लेख किया गया है। यह बजट एक न्यू इंडिया के सपने को हासिल करने में मदद करेगा। इस बजट 2019 में मोदी सरकार ने ग्रामीण रोजगार पर भी ध्यान देते हुए मनरेगा के लिए 60 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया है। बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली के इलाज के लिए अमेरिका चले जाने के चलते कार्य भार पीयूष गोयल को दिया गया है। यहीं कारण है कि उन्होंने ये बजट पेश किया।
यह भी पढ़ें- Budget 2019: मोदी सरकार के खिलाफ विरोध के लिए चंद्रबाबू नायडू ने पहनी काली शर्ट
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications