Budget 2019: मोदी सरकार के खिलाफ विरोध के लिए चंद्रबाबू नायडू ने पहनी काली शर्ट
नई दिल्ली। आज केंद्र सरकार ने लोकसभा में अंतरिम बजट पेश किया। इस दौरान अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कई अहम घोषणाएं की जिनमें से एक इनकम टैक्स स्लैब को बढ़ाया जाना था। इनकम टैक्स स्लैब को ढाई लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है। वहीं और भी कई अन्य घोषणाएं की गई हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सरकार से अपनी नाराजगी जताने की काली शर्ट पहनकर बजट का विरोध किया। उनका कहना है कि सरकार उनके राज्य के साथ सौतेला बर्ताव करती है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। साथ ही आंध्र प्रदेश को स्पेशल कैटगरी स्टेटस देने का वादा भी पूरा नहीं किया है। ऐसे में चंद्रबाबू नायडू काली शर्ट और सफेद पैंट पहनकर असेम्बली पहुंचे।

बता दें कि चंद्रबाबू नायडू राज्य में सत्तासीन तेलगू देशम पार्टी के अध्यक्ष हैं। कहा जा रहा है कि ये पहली बार है जब चंद्रबाबू नायडू ने काली शर्ट पहनी है। वे आमतौर पर सफेद, क्रीम या पीले रंग के कपड़े ही पहना करते हैं। लेकिन इस बार न सिर्फ उन्होंने काली शर्ट पहनी बल्कि उनके बेटे और सूचना मंत्री नारा लोकेश समेत मंत्रीमंडल के अन्य साथी भी ब्लैक शर्ट में ही पहुंचे।
इस दौरान नारा लोकेश ने एक ट्वीट में लिखा- मुख्यमंत्री विधानसभा में काले कपड़े पहनकर पहुंचे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आंध्रप्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने और राज्य को स्पेशल दर्जा देने के वादे को तोड़े जाने से नाराज हैं।इसके अलावा चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में प्रेत्येका होदा साधना समिति द्वारा बुलाए गए बंद का भी समर्थन किया। ये समिति राज्य को स्पेशल स्टेटस दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही है। बता दें आज बजट घोषत करते हुए पीयूष गोयल ने कई बड़ी घोषणाएं कीं। ग्रेच्युटी से लेकर ईएसआई तक जनता को कई बड़े तोहफे दिए गए।
यह भी पढ़ें- Budget 2019: लोकसभा में बजट के दौरान पीयूष गोयल ने किया फिल्म उरी का जिक्र, तो सांसद बोले- 'How's the Josh?'
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications