आम आदमी को टैक्स में आधी छूट, 2.5 से पांच लाख इनकम पर देना होगा सिर्फ 5 फीसदी टैक्स
जिन लोगों की आमदनी 50 लाख से ऊपर है उन पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगेगा। जबकि एक करोड़ सालाना आमदनी पर 15 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगेगा।
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट पेश करते हुए आम आदमी को सबसे बड़ी राहत दी है। जेटली ने 2.5 लाख से 5 लाख आय पर लगने वाले 10 फीसदी टैक्स को घटाकर पांच फीसदी कर दिया है। हालांकि वित्त मंत्री ने बजट में 50 लाख से ऊपर आय वाले लोगों पर अतिरिक्त टैक्स की घोषणा की है।

वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि जिन लोगों की आमदनी 50 लाख से ऊपर है उन पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगेगा। जबकि एक करोड़ सालाना आमदनी पर 15 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगेगा। वित्त मंत्री की इस घोषणा से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। READ ALSO: विजय माल्या जैसे अपराधियों के खिलाफ एक्शन को लेकर नया कानून
अरुण जेटली ने बताया कि 10 लाख रुपये से ज्यादा सालाना आय वाले लोगों को भी थोड़ी छूट दी गई है। टैक्स से आमदनी बढ़ी है। सरकारी खजाने में पैसा आया है। बजट में यह भी घोषणा की है कि अब तीन लाख रुपये से ज्यादा कैश ट्रांजेक्शन नहीं किया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications