कर्नाटक की मौजूदा स्थिति के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: मायावती
लखनऊ। कर्नाटक में सियासी समीकरण लगातार बदल रहे हैं। इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक प्रेस कॉफ्रेंस आयोजित की है मायावती ने मौजूदा स्थिति के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि,अपनी हर रैली में कांग्रेस ने जेडीएस को बीजेपी की टीम बी बताया जिससे वोटों का बंटवारा हुआ और बीजेपी को अधिक वोट मिले।आपको बता दें कि बीएसपी ने जेडीएस के साथ मिलकर कर्नाटक में चुनाव लड़ा था। इस चुनाव के जरिए बीएसपी का पहली बार दक्षिण भारत में खाता खुला है। बीएसपी की कर्नाटक यूनिट के अध्यक्ष एन महेश ने राज्य की कोल्लेगला विधानसभा सीट पर सफलता हासिल की है।

मायावतती ने प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान को बीजेपी खत्म कर रही है। जब से बीजेपी सत्ता में आई है वो सरकारी मशीनरी दुरुपयोग कर रही है। यहीं उन्होंने कहा कि, हमारा जेडीएस के साथ राज्य में गठबंधन हुआ था। हमने कर्नाटक में कई जगहों पर रैलियां की थी। जिसका असर चुनाव परिणामों में देखने को मिला। हालांकि मायावती ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उनकी पार्टी का एमएलए किसे सपोर्ट करेगा।
कर्नाटक में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बसपा के एक मात्र विधायक महेश ने भाजपा पदाधिकारियों द्वारा समर्थन मांगने का दावा किया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैंने भाजपा पदाधिकारियों की बात पर बहुत ध्यान नहीं दिया। मैनें बोल दिया कि इस बारे में पार्टी की राष्ट्रीय नेता मायावती जो कहेंगी वही करुंगा। उन्होंने कहा कि मैनें भाजपा पदाधिकारियों से कह दिया कि वह हमारी राष्ट्रीय नेता मायावती से संपर्क करें। मैं पूरी मजबूती के साथ जद (एस) के साथ हूं।












Click it and Unblock the Notifications