मध्य प्रदेश उपचुनाव: बसपा ने 10 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जानिए किसे कहां से मिला टिकट ?

भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव (Madhya Pradesh By Elections 2020) को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) पूरे दमखम से लगी है। शुक्रवार को पार्टी ने 10 सीटों पर उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रत्याशियों का ऐलान किया। इसके पहले पार्टी ने 27 सितम्बर को 8 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

किसे कहां से मिला टिकट ?

किसे कहां से मिला टिकट ?

बसपा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेश के बाद पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। इस सूची में पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ बौद्ध को दतिया की भाण्डेर सीट से टिकट दिया गया है। बौद्ध हाल ही में बसपा में शामिल हुए थे। दूसरा नाम इंजीनियर पूरनसिंह अहिरवार का है जिन्हें रायसेन जिले की सांची सीट से टिकट मिला है। हरपाल मांझी को ग्वालियर सीट, महेश बघेल को ग्वालियर पूर्व और रमेश डाबर को गुना की बमौरी सीट से टिकट दिया गया है। विक्रम सिंह गहलोत को सांवेर (इंदौर), शंकरला चौहान को सुवासरा (मंदसौर) और जीतेंद्र वासिन्दे को मान्धाता (खण्डवा) सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। गोपाल सिंह भिलाला को राजगढ़ जिले की व्यावरा सीट से तो गजेन्द्र बंजारिया को आगर सीट से मैदान में उतारा है।

कांग्रेस कर चुकी 24 सीटों पर ऐलान

कांग्रेस कर चुकी 24 सीटों पर ऐलान

मध्य प्रदेश में उपचुनाव की रणभेरी बज चुकी है। चुनावी बिसात पर सभी पार्टियां अपना दांव सेट कर रही हैं। कांग्रेस ने अभी तक 24 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। अभी भाजपा ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। उम्मीद है कि जल्द ही पार्टी नामों का ऐलान कर देगी। हालांकि 25 सीटों पर नाम लगभग तय ही हैं। ये वो सीटे हैं जो कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने के चलते खाली हुई हैं। इन सभी को टिकट दिया जाना तय माना जा रहा है। वहीं बसपा ने अपनी दूसरी सूची जारी कर अब तक 18 सीट पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। पहली सूची में बसपा ने जौरा से सोनेराम कुशवाह, मुरैना से राम प्रकाश राजौरिया, अम्बाह से भानुप्रताप सखवार, मेहगांव से योगेश मेघसिंह नरवरिया, गौहद से जसवंत पटवारी, डबरा से संतोष गौड़, पोहरी से कैलाश कुशवाह, करैरा से राजेंद्र जाटव को उम्मीदवार बनाया था।

इन सीटों पर बसपा के हैं अच्छे खासे वोट

इन सीटों पर बसपा के हैं अच्छे खासे वोट

मध्य प्रदेश उपचुनाव में जिन 28 सीटों पर वोट डाले जाने हैं उनमें से 15 सीटें ग्वालियर-चंबल संभाग में पड़ती हैं। यहां बहुजन समाज पार्टी का काफी प्रभाव माना जाता है। पिछली बार यहां दो सीटों पर बसपा के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं कई सीटें ऐसी थी जहां बसपा को 15 हजार से 40 हजार तक वोट मिले थे। ऐसे में कई सीटों पर बसपा मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है। बसपा का मुख्य वोटर दलित है जो कभी कांग्रेस का वोटर हुआ करता था। ऐसे में अगर बसपा यहां मजबूती से चुनाव लड़ती है तो वह सीटें न भी जीते तो कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। खास तौर पर जब विधानसभा में बहुमत की स्थिति में पहुंचने के लिए कांग्रेस को सभी 28 सीटें जीतने जरूरी हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में चले जाने से ग्वालियर-चंबल संभाग की इन सीटों पर कांग्रेस के लिए वैसे भी लड़ाई कठिन हैं। ये क्षेत्र सिंधिया का गढ़ माना जाता है। ऐसे में बसपा की मजबूती से बीजेपी को फायदा पहुंच सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+