BJP-RSS को दलितों के अत्याचार की फिक्र नहीं, अंबेडकर के नाम पर कर रहे हैं राजनीति- मायावती

नई दिल्ली। बसपा (बहुजन समाज पार्टी) सुप्रीमो मायावाती ने बीजेपी और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) पर जमकर हमला बोला है। मायावती ने कहा है कि बीजेपी और आरएसएस लोगों की जातियों के लिए काम करने के बजाय, डॉ भीमराव अंबेडकर के साथ 'रामजी' लगाने में ज्यादा फोकस करने में लगे हैं। मायावती ने कहा कि बीजेपी सिर्फ वोट बैंक पॉलिटिक्स कर रही है और ज्यादा कुछ नहीं है।

BJP-RSS अंबेडकर के नाम पर कर रहे हैं राजनीति- मायावाती

मायावती ने कहा, 'बीजेपी और आरएसएस पिछड़ी जातियों और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों के बारे में ख्याल नहीं करते। उन्हें वोट बैंक की चिंता है और सारा ध्यान बाबा साहेब रामजी पर लगा दिया है।' बता दें कि यूपी सरकार ने हाल ही में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम के साथ 'रामजी' लगाने का फैसला किया था। डॉ अंबेडकर के पिता का नाम रामजी बाबा साहेब था।

इससे पहले भी मायावाती ने कहा था कि उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जैसी शख्सियत हमारे दिलों में बसते है, भाजपा उन्हें पसंद नहीं करती बस दलितों के वोट के लिए दिल पर पत्थर रखकर अंबेडकर का नाम लेती है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की आदित्यानाथ सरकार के राजकीय अभिलेखों में भीमराव अंबेडकर के नाम के साथ रामजी जोड़ने और उन्हें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जगह डॉक्टर भीमराव रामजी आंबेडकर लिखने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: दलितों के लिए दिलों में जहर रखने वाले भीमराव अंबेडकर के नाम पर राजनीति कर रहे: मायावती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+