खुले में शौच को लेकर दलित बच्चों की हत्या: मायावती ने उठाए सवाल, केंद्र और राज्य सरकार को घेरा
लखनऊः मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में खुले शौच को लेकर दो दलित बच्चों की हत्या की घटना को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अति निंदनीय करार दिया है। मायावती ने मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार और केंद्र सरकार से सवाल किया है कि गरीब दलितों व पिछड़ों के घरों में शौचालय की व्यवस्था क्यों नहीं की गई है।

बीएसपी प्रमुख ने ट्वीट किया है कि 'देश के करोड़ों दलितों, पिछड़ों व धार्मिक अल्पसंख्यकों को सरकारी सुविधाओं से काफी वंचित रखने के साथ-साथ उन्हें हर प्रकार की द्वेषपूर्ण जुल्म-ज्यादतियों का शिकार भी बनाया जाता रहा है और ऐसे में मध्य प्रदेश के शिवपूरी में 2 दलित युवकों की नृशंस हत्या अति-दुःखद च अति-निन्दनीय।'
Recommended Video
बता दें कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई , जहां दलित समुदाय के दो मासूमों को कथित तौर पर पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, बुधवार को दोनों मासूम बच्चे खुले में शौच कर रहे थे। यह घटना शिवपुरी जिले के सिरसोड थाना क्षेत्र के भावखेड़ी गांव की है।












Click it and Unblock the Notifications