'कांग्रेस ने अपने सरकार में जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई', मायावती ने पूछे कई तीखे सवाल,सपा को भी घेरा

Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती पिछले कई दिनों से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखे सवाल उठा रही हैं। मायावती ने फिर से SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर से लेकर जातीय जनगणना तक के सपा और कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाए हैं।

मायावती ने कांग्रेस और सपा के दोहरे चरित्र से भी जनता को सावधान रहने की सलाह ही है। मायावती ने यह भी कहा है कि संविधान सम्मान समारोह करने वाली कांग्रेस पार्टी ने संविधान के मुख्य निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर को भारतरत्न की उपाधि भी नहीं दी थी। इन्हें अम्बेडकर के अनुयायी कभी माफ नहीं करने वाले हैं।

Mayawati News

ये भी पढे़ं- बुआ-भतीजे में फिर दिखा प्यार! मायावती ने अब क्यों जताया अखिलेश यादव का आभार और BJP को सुनाया

अम्बेडकर को भारत रत्न नहीं देने पर मायावती ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

मायावती ने कहा, ''कल प्रयागराज में संविधान सम्मान समारोह करने वाली कांग्रेस पार्टी को बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के अनुयायी कभी माफ नहीं करेंगे, जिसने संविधान के मुख्य निर्माता बाबा साहेब को उनके जीते-जी व देहान्त के बाद भी भारतरत्न की उपाधि से सम्मानित नहीं किया।''

कांग्रेस-सपा की दोगली सोच, चाल, चरित्र से सजग रहें: मायावती

मायावती ने कहा, ''साथ ही, बाबा साहेब की मूवमेन्ट को गति देने वाले मान्य. श्री कांशीराम जी का देहान्त होने पर इसी कांग्रेस ने केन्द्र में अपनी सरकार के रहते इनके सम्मान में एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक तथा सपा सरकार ने भी राजकीय शोक घोषित नहीं किया। इनकी ऐसी दोगली सोच, चाल, चरित्र से जरूर सजग रहें।''

ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस-सपा का चाल, चरित्र हमेशा SC/ST विरोधी रहा है', आरक्षण में क्रीमी लेयर पर मायावती ने साधा निशाना

मायावती ने पूछा- कांग्रेस ने अपने सरकार में जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई?

मायावती ने जातीय जनगणना पर सवाल उठाते हुए कहा, '' इसके इलावा, केन्द्र में बीजेपी की सत्ता आने से पहले कांग्रेस ने अपनी सरकार में राष्ट्रीय जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई थी जो अब इसकी बात कर रहे हैं, जवाब दें? जबकि बीएसपी इसके हमेशा ही पक्षधर रही है, क्योंकि इसका होना कमजोर वर्गों के हित में बहुत जरूरी है।''

मायावती ने यह भी कहा, ''इतना ही नहीं, संविधान के तहत एससी/एसटी को मिले आरक्षण में अब वर्गीकरण व क्रीमीलेयर के जरिये, इसे निष्प्रभावी बनाने व खत्म करने की चल रही साजिश के विरोध में कांग्रेस, सपा व बीजेपी आदि का भी चुप्पी साधे रखना क्या यही इनका दलित प्रेम है, सचेत रहें।''

सपा-कांग्रेस से गठबंधन करना, SC, ST के हित में नहीं होगा: मायावती

मायावती ने आखिर में कहा, ''सपा व कांग्रेस आदि जैसी इन आरक्षण विरोधी पार्टियों के साथ अब किसी भी चुनाव में इनसे कोई गठबन्धन आदि करना क्या SC, ST व OBC वर्गों के हित में उचित होगा। यह कतई नहीं होगा ऐसे में अब इनको खुद अपने दम पर खड़े होना है, यही सलाह।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+