सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो को लेकर क्या बोलीं बसपा सुप्रीमो मायावती?

सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस और भाजपा के बीच छिड़े संग्राम में अब बसपा सुप्रीमो मायावती भी कूद गई हैं।

नई दिल्ली। पाकिस्तान पर भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी होने के बाद छिड़ा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को जैसे ही मीडिया में वीडियो जारी हुआ, कांग्रेस ने भाजपा पर सेना की बहादुरी के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। तो वहीं, भाजपा ने कांग्रेस के बयानों को पाकिस्तान और आतंकवादियों का हौंसला बढ़ाने वाला बताया। सर्जिकल स्ट्राइक पर छिड़े इस संग्राम में अब बसपा सुप्रीमो मायावती भी कूद गई हैं।

'उसी वक्त क्यों नहीं किया जारी'

'उसी वक्त क्यों नहीं किया जारी'

मायावती ने सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी करना और कुछ नहीं बल्कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार की बड़ी असफलताओं से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश है। अगर उन्होंने इस वीडियो को सबूत दिखाने के इरादे से जारी किया है तो उस वक्त क्यों नहीं जारी किया, जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी।'

पूरी मोदी सरकार ही फर्जी है: निरुपम

पूरी मोदी सरकार ही फर्जी है: निरुपम

आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा, 'वो (पीएम मोदी) ना नीरव मोदी पर बोलते हैं और ना मेहुल चोकसी पर बोलते हैं। उनकी सरकार में सैनिक और किसान मर रहे हैं। छात्रों को उनका वजीफा नहीं मिल रहा और वो इसपर एक शब्द नहीं बोल रहे। ना केवल सर्जिकल स्ट्राइक बल्कि पूरी मोदी सरकार ही फर्जी है और पीएम मोदी सबसे फर्जी आदमी हैं। 2018 में पीएम मोदी मुंबई आते हैं और 1975 की इमरजेंसी पर भाषण देते हैं, वो 2018 के बारे में कुछ नहीं बोलते।'

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार

वहीं, पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयान पाकिस्तान और आतंकवादियों को खुश करने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि क्या देश की सेना के मनोबल को तोड़ना ही कांग्रेस पार्टी का एकमात्र उद्देश्य बचा है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों के साहस पर गर्व कर रहा था तो राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को खून की दलाली कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+