BSNL से अब जितनी चाहें उतनी करें दिल की बात, लेकिन रात में क्योंकि..
नई दिल्ली। अब ज्यादा बात करने वालों और आशिकों और पति-पत्नियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) एक सुनहरा ऑफर देने जा रही है।
कंपनी ने कहा है कि एक मई से उसके लैंडलाइन फोन से पूरे देश में किसी भी कंपनी के लैंडलाइन और मोबाइल फोन नंबर पर रात में मुफ्त और असीमित कॉल किया जा सकता है। इस कदम के साथ बीएसएनएल लैंडलाइन के उपयोग को बढ़ावा देना चाहती है।
कंपनी ने आज कहा कि, "रात में मुफ्त असीमित कॉलिंग की सुविधा रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगी। यह योजना गांव और शहर की सभी प्रमुख लैंडलाइन योजनाओं, लैंडलाइन विशेष योजनाओं और सभी प्रमुख कॉम्बो (लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड) योजनाओं के लिए लागू रहेगी। अब लैंडलाइन ग्राहक आसानी से देश में कहीं भी किसी नेटवर्क पर रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक बिना शुल्क चुकाए असीमित कॉल कर सकते हैं।"













Click it and Unblock the Notifications