नए ब्रोडबैंड, एफटीटीएच और लैंडलाइन कनेक्शन को मुफ्त में इंस्टॉल करेगा BSNL, जानिए नए ऑफर के बारे में

नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने नए ब्रोडबैंड ग्राहकों के लिए एक विशेष ऑफर पेश किया है। ये टेलीकॉम कंपनी अब बिना किसी इन्सटॉलेशन चार्ज के नया ब्रोडबैंड कनेक्शन दे रही है। आपको बता दें कनेक्शन के लगाने के दौरान नए ब्रोडबैंक कनेक्शन में काफी खर्चा आ जाता है। हालांकि जो लोग केरल में रहते हैं और बीएसएनएल का नया ब्रोडबैंड कनेक्शन लगवाना चाहते हैं, उन्हें इस तरह की किसी फीस का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

BSNL, BSNL Kerala, best broadband in India, broadband in Kerala, BSNL broadband, BSNL broadband plans, BSNL FTTH, BSNL plans, bsnl broadband plans, bsnl latest plans, बीएसएनएल प्लैन, बीएसएनएल के लेटेस्ट प्लैन, बीएसएनएल, बीएसएनएल प्लैन

बीएसएनएल केरल के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि ये ऑफर केवल कुछ समय के लिए ही है और केरल के रहने वाले ग्राहकों के लिए है। अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि ये ऑफर अन्य राज्यों में रहने वाले लोगों को भी दिया जाएगा या फिर नहीं। तो चलिए इस ऑफर की पूरी जानकारी जान लेते हैं। बीएसएनएल केरल ने नए ब्रोडबैंक कनेक्शन फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) के इंस्टॉलेशन और नए लैंडलाइन कनेक्शन के लिए किसी भी तरह के भुगतान को अब हटा दिया है।

बीएसएनएल केरल ने ये भी कहा है कि जो यूजर्स इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें छह महीने या इससे अधिक समय की अडवांस फीस देनी होगी। साथ ही एफटीटीएच कनेक्शन लेने वाले लोगों को एलसीओ प्रोवीजनल फीस देनी होगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग बीएसएनएल के नजदीकी सर्विस सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं।

बीएसएनएल के इस नए ऑफर से पता चलता है कि वह अपने खोए ब्रोडबैंड सब्सक्राइबर्स को वापस पाने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने भारत फाइबर यूजर्स की एक मिलियन की संख्या को पार कर लिया है। कंपनी ने वायर ब्रोडबैंक के मामले में ग्राहकों को खोया है। भविष्य में अपने ग्राहकों की संख्या को बढ़ाने के लिए कंपनी इसी तरह के और ऑफर भी पेश कर सकती है, खासतौर पर अन्य राज्यों के लोगों के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+