BSNL लेकर आया कमाल का ऑफर, रिचार्ज पर मिलेगा 50% कैशबैक
नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक के बाद एक जबरदस्त ऑफर ला रही है। कोई फुल टॉकटाइम दे रही है तो कोई अनलिमिटेड डेटा का ऑफर। ऐसे में निजी टेलीकॉम कंपनियों से टक्कर लेने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल जबदस्त ऑफर लेकर आई है। BSNL अपने ग्राहकों के लिए दशहरा ऑफर लेकर आई है।

इस ऑफर को दशहरा विजय ऑफर के नाम से लॉन्च किया गया है। इस ऑफर के तहत वॉयस रिचार्ज पर 50 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है। बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को वॉयस रिचार्ज पर 50 प्रतिशत तक कैशबैक का ऑफर दिया है। अगर आप अपना फोन मोबाइल ऐप या वेबसाइट से रिचार्ज कराते हैं तो आपको रिचार्ज पर फुल टाक टाइम भी मिलता है।
ये ऑफर 25 सितंबर से सउरू होने जा रही है। इस ऑफर के तहत 25 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच कैशबैक का फायदा उठा सकते है। बीएसएनएल का ये कैशबैक ऑफर 42 रु, 44 रुपए, 65 रुपए, 69 रुपए , 88 रुपए और 122 रुपए का रिचार्ज पर लागू होगा। जहां कैशबैक ऑफर 25 सिंतबर से 25 अक्टूबर तक चलेगा तो वहीं फुल टाक टाइम ऑफर 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications