बीएसएनएल का 'फोनपे कैशबैक ऑफर', प्रीपेड यूजर को मिलेगा 50 फीसदी कैशबैक

नई दिल्ली। बीएसएनएल अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 'बीएसएनएल-फोनपे कैशबैक ऑफर' लेकर आया है। बीएसएनएल का प्रीपेड यूजर अगर फोनपे मोबाइल ऐप के जरिए रिचार्ज करता है तो उसे रिचार्ज के आधे पैसे वापस मिल जाएंगे। इसमें ज्यादा से ज्यादा 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा। ये ऑफर 250 तक के रिचार्ज पर उपलब्ध है। अगर कोई 100 रुपए का रिचार्ज करेगा तो उसे 50 रुपए कैशबैक मिलेगा।

BSNL का ऑफर, 1099 रुपए में 84 दिनों तक अनलिमिटेड डाटा

BSNL का ऑफर, 1099 रुपए में 84 दिनों तक अनलिमिटेड डाटा

बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया 'कूल' प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में 1099 रुपए में यूजर को 84 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा देगा। इस तरह इस प्लान की कीमत 13 रुपये प्रतिदिन होगी। असीमित डेटा के साथ कंपनी इस प्लान में 100 एसएमएस हर दिन और पीआरबीटी भी 84 दिनों की वैधता के साथ है।

 बीएसएनएल ने प्लान की वैधता बढ़ाई

बीएसएनएल ने प्लान की वैधता बढ़ाई

बीएसएनएल ने पिछले महीने अपने कुछ खास प्लान की वैधता में वृद्धि की थी। 186 रुपए, 187 रुपए, 349 रुपए, 485 रुपए और 666 रुपए वाले प्लान की वैधता को 50 फीसदी तक बढ़ाया था। वर्तमान में कंपनी 129 दिन तक की वैधता और डेढ़ जीबी डेटा तक के ऑफर दे रही है। साल की शुरुआत में कंपनी ने जीएसएम यूजर को बीएसएनएल सेवा अपनाने के एवज में 2 जीबी मुफ्त डेटा का ऑफर दिया था।

बीएसएनएल ने शुरू की 4जी सेवा

बीएसएनएल ने शुरू की 4जी सेवा

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) ने भारत में अपनी 4जी सेवाओं की भी शुरुआत की है। कंपनी ने इसकी शुरुआत दक्षिण भारत के केरल राज्य से की है। शुरुआत में 4जी सेवा ऊंचाई वाले इदुक्की जिले के पांच स्थानों पर उपलब्ध होगी। बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक पी टी मैथ्यू ने कहा कि केरल के अन्य जिलों में यह सेवा इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+