फिर पाकिस्तान ने किया युद्धविराम का उल्लंघन, BSF का एक जवान शहीद
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन आरएसपुरा सेक्टर में किया गया है, जिसमें एक बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का जवान शहीद हो गया है। पाकिस्तान की ओर से इससे पहले भी दो दिन पहले सीजफायर का उल्लंघन किया गया था, जिसमे एक जवान शहीद हो गया था।

पाकिस्तान की ओर से किए गए सीजफायर उल्लंघन में दो स्थानीय लोग भी घायल हो गए हैं। इस सीजफायर के बाद आस-पास के इलाके में 3 किलोमीटर के भीतर जो भी स्कूल हैं उन्हें बंद करा दिया गया है। प्रशासन ने इन सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के रेंजर्स ने एकदम से अनप्रोवोक्टर फायरिंग शुरू कर दी, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन इस फायरिंग में एक बीएसएफ की जवान को गोली लगने से मृत्यु हो गई। आपको बता दें कि इससे पहले पिछले वर्ष आरएस पुरा सेक्टर में लोगों से जबरन घर खाली कराया गया था, क्योंकि पाकिस्तान यहां लगातार कई बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications