अमृतसर में बीएसएफ ने एक और पाक ड्रोन को किया ढेर

पंजाब के अमृतसर में बीएसएफ ने एक बार फिर से पाकिस्तानी ड्रोन को ढेर कर दिया है। शनिवार की रात को बीएसएफ ने पाक ड्रोन को मार गिराया है। इसमे से संदिग्ध नारकोटिक्स बैग को भी बरामद किया गया है।

drone

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने जानकारी दी है कि शनिवार को उन्होंने पाकिस्तान के एक ड्रोन को पंजाब के अमृतसर में मार गिराया है, साथ ही इसमे से एक बैक को सीज किया है, जिसमे संदिग्ध ड्रग्स है।

बीएसएफ ने कहा कि पिछले दो दिनों में हमने चौथा ड्रोन मार गिराया है। बीएसएफ ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में कहा गया है कि पाकिस्तान के एक ड्रोन ने भारतीय एयरस्पेस का उल्लंघन किया, जिसे अलर्ट बीएसएफ ट्रूप ने इंटरसेप्ट किया । सर्च के दौरान ड्रोन और एक संदिग्ध नारकोटिक्स बैग को बरामद किया गया है।

चौथे ड्रोन ने भारतीय एयरस्पेस का उल्लंघन शनिवार की रात को किया था, जिसे गोली मारकर गिरा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में इन ड्रोन को अलग-अलग जगहों पर मार गिराया गया है।

तीन ड्रोन को बीएसएफ ने शुक्रवार की रात को मार गिराया था और चौथे ड्रोन को शनिवार की रात को मार गिराया गया है। पहला ड्रोन काले रंग का क्वॉडकॉप्टर डीजेआई मैट्रिक 300 आरटीके था। इसे अमृतसर जिले के उधार धारीवाला गांव में मार गिराया गया। शुक्रवार रात 9 बजे बीएसएफ ने इसे मार गिराया था।

दूसरा ड्रोन कोकि क्वॉकॉप्टर ही था, उसे भी अमृतसर जिले के रतन खुर्द गांव में बीएसएफ ने रात तकरीबन 9.30 बजे मार गिराया था। वहीं इसे 2.6 किलोग्राम का संदिग्ध हेरोइन का पैकेट बंधा हुआ था, जिसे पुलिस ने रिकवर किया है। तीसरे ड्रोन को शनिवार की रात ही बीएसएफ ने मार गिराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+