BSF ने बांग्लादेश बॉर्डर पर पकड़े 2000 के नकली नोट, कीमत 96 हजार

जानकारी के मुताबिक 96,000 रूपये मूल्य के नोट रविवार शाम मालदा के वैष्णवनगर क्षेत्र के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-34 से एक खुफिया अभियान के दौरान बरामद किये गये।

नई दिल्‍ली। भारत में नई करेंसी (500 और 2000 के नए नोट) आने के बाद पाकिस्‍तान नकली नोट छापना शुरु कर दिया है। इतना ही नहीं उन नकली नोटों को बांग्‍लादेश के रास्‍ते भारत तक पहुंचाया भी जा रहा है। इस बात का खुलासा बीएसएफ ने किया है। बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल के मालदा में 2000 के नकली नोट बरामद किए हैं, जिनकी कीमत 96 हजार रुपए है। जिस सख्‍श के पास से नकली नोट मिले हैं उसका नाम शरीफुल साह जो पुलिस की कस्‍टडी में है।

BSF ने बांग्लादेश बॉर्डर पर पकड़ा 2000 के नकली नोट, कीमत 96 हजार

जानकारी के मुताबिक 96,000 रूपये मूल्य के नोट रविवार शाम मालदा के वैष्णवनगर क्षेत्र के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-34 से एक खुफिया अभियान के दौरान बरामद किये गये। बीएसएफ के आला अधिकारी ने बताया कि शरीफुल साह नेशनल हाईवे पर बस पकडने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस तरह के 100 नोट जब्त किए गए थे।

उन्‍होंने बताया कि उन नोटों की अपेक्षा रविवार को जब्त किए गए 48 नोटों की गुणवत्ता बेहतर है। बीएसएस ने बताया कि नोटों की गुणवत्ता के बारे में ज्यादा जानकारी संबंधित एजेंसियों से हासिल होगी। शाह को 2,000 के नकली नोटों के स्रोत के बारे में पूछताछ के लिए मालदा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+