भुज के हरामी नाला के पास पाकिस्तानी की ओर से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने एक नाव की जब्त
गांधीनगर, अक्टूबर 03। गुजरात के कच्छ में भुज के पास पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की गई है, जिसे बीएसएफ ने नाकाम कर दिया है। बीएसएफ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह हरामी नाला के पास सरक्रीक क्षेत्र से एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा गया है। यह नाव मछली पकड़ने वाली नाव है। इस संबंध में अभी अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

इस इलाके में होती रहती है घुसपैठ की कोशिश
वैसे इस इलाके में रह-रहकर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की जाती रही है। इसी साल अप्रैल में बीएसएफ ने हरामी नाला के पास से 5 पाकिस्तानी नावों को जब्त किया था और कुछ मछुआरे भी गिरफ्तार हुए थे। इसके बाद मई में भी दो पाकिस्तानी मछुआरे इसी इलाके से गिरफ्तार हुए थे और चार नाव भी पकड़ी गई थीं।
Recommended Video
कौन है Farhatullah Ghori, जिसको गृह मंत्रालय ने किया आतंकी घोषित| वनइंडिया हिंदी |*News


Click it and Unblock the Notifications
