24 घंटे में BSF में 21 और CRPF में 6 कोरोना वायरस के नए मामले आए सामने
नई दिल्ली। देश में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमित मामलों में लगतार इजाफा हो रहा है। वहीं दूसरी ओर अद्धसैनिक बलों में भी कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है। कोरोना वायरस से सबसे अधिक संक्रमित सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) है। बीएसएफ में पिछले 24 घंटे में कोरोना वयारस संक्रमण के 21 नए मामले मिले हैं। शनिवार को बीएसएफ ने बताया कि इन सभी का कोविड-19 अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बीएसएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, पिछले 24 घंटों के अंदर सीमा सुरक्षा बल के 21 और जवानों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी जवानों का इलाज कोविड 19 अस्पताल में किया जा रहा है। अब तक 286 बीएसएफ जवानों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं, बीएसएफ में अभी 120 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। उनका इजाल जारी है।

बीएसएफ के अलावा सीआरपीएफ भी कोरोना की भीषण चपेट में हैं। शनिवार को सीआरपीएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआइएसएफ) के जवानों में आज कोरोना संक्रमण के 6 नए मामले सामने आएं हैं। सीआइएसएफ में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 350 हो गई है, जिसमें से कोरोना के 129 मामले सक्रिय बने हुए हैं। सभी को कोरोना अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वहीं इस बीच आईटीबीपी के लिए राहत की खबर है। पिछले 24 घंटों के अंदर ITBP में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। आइटीबीपी में अभी कोरोना के 93 सक्रिय मामले हैं। वहीं, 94 आइटीबीपी के जवानों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। लगातार संक्रमण के मामले आने के बाद को जवानों को व्यक्तिगत स्वच्छता के उच्चतम स्तर को बनाए रखने और काम में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications