जम्मू-कश्मीर कुदरती मौत का तांडवः हजारों जानों पर बरसा कहर, भूस्खलन-बाढ़ से तबाही

जम्मू कश्मीर। जम्मू क्षेत्र में बाढ़ औऱ भूस्खलन से भयावह दृश्य उभर आया है। जम्मू के करीब तेइस गांव इस कहर की चपेट में है। भूस्खलन का कहर जवानों पर भयावह तरीके से फूटा है। भूस्खलन से ही आठ जवानों की मौत हो गई है। जम्मू क्षेत्र के मंडलायुक्त शांत मनु ने बताया कि ताजा बाढञ और भूस्खलन में जम्मू क्षेत्र में बीएसएफ के एक अधिकारी समेत छह लोगों के मारे जाने की खबर है। अभी भी कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सभी आसमान की ओर ताक रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं इस कहर के रुकने का।

flood-jammu

राहत कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक कुदरती कहर से प्रभावित इलाकों से अभी तक सौ से ज्यादा लोगों को निकाला जा चुका है। लेकिन खबर है कि अभी और भी लोग फंसे हुए हैं। पुंंछ में बंकर ढहने की घटना की भी है। वहीं बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि पुंछ में नियंत्रण रेखा के समीप मंडी मंदिर इलाके में भूस्खलन औऱ भारी बारिश के कारण मलबा बाढ़ के साथ बह रहा है। जिससे और भी ज्यादा भयावह दृश्य उभर रहा है। बाढ़ इतना मलबा अपने साथ बहाकर ले जा रही है कि उसमें बीस लोगों का भी खड़ा होना मौत को बुलावा देने जैसा ही है।

जम्मू क्षेत्र के मंडलायुक्त शांत मनु ने बताया, ‘ ताजा बाढ़ और भूस्खलन में जम्मू क्षेत्र में बीएसएफ के एक अधिकारी समेत छह लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट है । सौ से अधिक लोगों को बाढ़ वाले इलाकों से निकाला गया है ।' पुंछ में बंकर ढहने की घटना की जानकारी देते हुए बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि पुंछ में नियंत्रण रेखा के समीप मंडी मंदिर इलाके में भूस्खलन और भारी बारिश के कारण मलबा बंकर पर गिर गया जिसमें बीएसएफ का एक इंस्पेक्टर अन्य कुछ सैनिकों के साथ मौजूद था।

जानकारी के मुताबिक एक अधिकारी की पहचान बीएसएफ की 154वीं बटालियन के इंस्पेक्टर मोहम्मद राशिद के रूप में की गयी है । मंडी इलाके में ही दो और लोगों के बाढ़ के कारण मारे जाने की आशंका है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+