अब पाकिस्‍तान की ओर से महिलाओं को घुसपैठिया बनाकर भेज रहे आतंकी

अतंराष्‍ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्‍तान की तरफ से आई महिला घुसपैठिए को मार गिराया। गुरुवार को अखनूर के चक फगवाड़ी बॉर्डर चेक पोस्‍ट पर मारा घुसपैठिए को।

जम्‍मू। गुरुवार की रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अखनूर सेक्‍टर में स्थित अंतराष्‍ट्रीय बॉर्डर पर एक महिला घुसपैठिए को मारा गिराया है। यह घटना अखनूर में स्थित चक फगवाड़ी में बीएसएफ की चेक पोस्‍ट पर हुई है।

अब-पाक-की-ओर-से-महिलाओं-को-घुसपैठिया-बनाकर-भेज-रहे-आतंकी

लगातार दी गई थी वॉर्निंग

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बीएसएफ की 33 बटालियन की ओर से घुसपैठिए के खिलाफ एक्‍शन लिया गया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक घुसपैठिए को बार-बार चेतावनी दी गई थी लेकिन उसने इन्‍हें नजरअंदाज कर दिया था और सीमा को पार कर लिया। इसके बाद ट्रूप्‍स की ओर से तब एक्‍शन लिया गया। बीएसएफ के सूत्रों की ओर से बताया गया है कि अंधेरे की वजह से ट्रूप्‍स को पता नहीं लग पाया घुसपैठिया महिला है या पुरुष और उसने बीएसएफ की सभी चेतावनियों को भी नजरअंदाज कर दिया गया।

गुरुवार को ही हुआ है शोपियां में आतंकी हमला

गुरुवार को ही जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां में इंडियन आर्मी की 44-राष्‍ट्रीय राइफल्‍स (आरआर) यूनिट की पेट्रोलिंग टीम पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे तो एक महिला की मौत हो गई। हमले को हिजबुल मुजाहिद्दीन ने अंजाम दिया था। पिछले कुछ समय से पाकिस्‍तान की ओर से युद्धविराम को फिर से तोड़ा गया है। साथ ही जम्‍मू कश्‍मीर में कई जगहों से घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं। साथ ही आतंकी हमलों में भी तेजी आ रही है। दूसरी ओर पाकिस्‍तान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने भारत को पाक में बढ़ते आतंकवाद के लिए दोषी ठहराया है। पाक सेना प्रमुख ने अपने देश में पनपते आतंकवाद के लिए अपनी सरकार की नीतियों को दोष देने के बजाया सारा दोष भारत पर मढ़ दिया है। उन्‍होंने कहा कि भारत युद्धविराम उल्‍लंघन के आड़ में पाकिस्‍तान में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+