BSF Jawan Pakistan: पाकिस्तान से जल्द रिहा होंगे BSF जवान! अधिकारियों से मुलाकात के बाद घर लौटी पत्नी

BSF Jawan Pakistan: पाकिस्तान के हिरासत में मौजूद BSF जवान पूर्णम कुमार को लेकर खुशखबरी सामने आई है। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें जल्द ही भारत वापस लाया जाएगा। BSF के वरिष्ठ अधिकारियों ने जवान पूर्णम कुमार की पत्नी को ये जानकारी दी है।

BSF Jawan Pakistan

वापस घर लौटी पत्नी

बता दें कि, जब पूर्णम कुमार(BSF Jawan Purnam Kumar Shaw) की पत्नी को पता चला कि उनके पति को पाकिस्तानी सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है इसके बाद वे सोमवार को अपने घर रिशरा (पश्चिम बंगाल) से पठानकोट पहुंचीं। और अधिकारियों से अपने पति की हालत और उनकी वापसी के प्रयासों को लेकर जानकारी ली। वहीं अधिकारियों की ओर से मिले जवाब के बाद वे वापस अपने घर लौट चुकी है।

BSF जवान की पत्नी ने क्या कहा?

कोलकाता रवाना होने से पहले TOI से बात करते हुए राजनी ने बताया कि, 'उन्हें फिरोजपुर में बीएसएफ के कमांडिंग ऑफिसर से मुलाकात के बाद संतोष मिला है। उन्होंने कहा, अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स के साथ बातचीत चल रही है और समाधान अब पास नजर आ रहा है। मुझे बताया गया कि पूर्णम सुरक्षित हैं और जल्द ही उनकी वापसी संभव है।'

जल्द रिहाई संभव

BSF अधिकारियों ने संकेत दिया था कि अगले कुछ दिनों में अच्छी खबर मिल सकती है, और पाकिस्तान रेंजर्स जल्द पूरनम को भारत के हवाले कर सकते हैं। हालांकि, एक दिन पहले भारत-पाकिस्तान के सुरक्षाबलों के बीच होने वाली फ्लैग मीटिंग के रद्द हो जाने की खबर से राजनी दुखी थीं।

Take a Poll

गलती से पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश कर गए थे जवान

दरअसल, BSF जवान पूर्णम कुमार गलती से पाकिस्तान के सीमा में प्रवेश कर गए थे। जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया (Pakistan Detain BSF Jawan
)। हालांकि, उन्हें भारत वापस लाने को लेकर लगातार बातचीत जारी है। BSF के वरिष्ठ अधिकारी इसको लेकर लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें Pakistan News: अपने ही आर्मी चीफ असीम मुनीर का दुश्मन बना पाकिस्तान! क्यों चिल्ला रहे इमरान-इमरान?

दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल

वहीं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हमलावरों ने बैसरान घाटी में पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घटनास्थल के वीडियो में चारों तरफ अफरा-तफरी और हमलावरों को अंधाधुंध गोलीबारी करते देखा गया। इस घटना के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है।

ये भी पढ़ें Pakistan Bans Indian Songs: भारत की कार्रवाई से छटपटाया पाकिस्तान! PAK रेडियो पर भारतीय गानों का प्रसारण बंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+