Pakistan Bans Indian Songs: भारत की कार्रवाई से छटपटाया पाकिस्तान! PAK रेडियो पर भारतीय गानों का प्रसारण बंद

Pakistan Bans Indian Songs: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते जिस तरह बिगड़े हैं, उसका असर अब रेडियो की तरंगों तक पहुंच गया है। पाकिस्तान के एफएम रेडियो स्टेशनों ने अब भारतीय गानों का प्रसारण बंद कर दिया है।

पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (PBA) के महासचिव शकील मसूद ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह 'देशभक्ति' से प्रेरित कदम है। पाक सूचना मंत्री अत्ता तरार ने इसे 'राष्ट्रीय एकता का प्रतीक' बताया और खूब सराहना की। लेकिन सवाल ये है - क्या संगीत पर पाबंदी लगाकर आतंक के खिलाफ जवाब दिया जा सकता है?

Pakistan Bans Indian Songs

क्या है असली वजह?

पहलगाम हमले में 26 लोगों की हत्या हुई, जिनमें ज़्यादातर पर्यटक थे। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े समूह ने ली, जो पाकिस्तान में पनप रहा है। भारत ने इसके जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कूटनीतिक कदम उठाए। जिसमें एयरस्पेस और वीजा बंद किए, सिंधु जल संधि को निलंबित किया, पाक सैन्य अताशे को निष्कासित किया। जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइनों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। व्यापार को निलंबित किया और अब संगीत को भी सीमा पार से रोक दिया।

संगीत पर बैन: कला पर राजनीति का पहरा?

सवाल यही है कि क्या भारतीय गानों पर रोक लगाकर पाकिस्तान आतंक के खिलाफ कोई कड़ा संदेश दे रहा है? या यह एक सस्ता राष्ट्रवाद है, जो जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने के लिए बनाया गया है? संगीत सरहद नहीं देखता - लेकिन जब राजनीति अपना एजेंडा चलाने लगे, तो कला भी उसकी कैद में आ जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+