पाक फायरिंग में बीएसएफ का एक और जवान शहीद

सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही फायरिंग में बीएसएफ का एक और जवान शहीद हो गया है।

नई दिल्ली। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही फायरिंग में बीएसएफ का एक और जवान शहीद हो गया है। बीएसएफ भी पाक फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

nitin Subhash

जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। शनिवार को पाक फायरिंग में बीएसएफ के जवान नितिन सुभाष शहीद हो गए।

इससे पहले शुक्रवार रात को जम्मू के कुपवाड़ा में ही आतंकियों की घुसपैठ रोकने के दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया था।

पाक आतंकियों ने भारतीय जवान के शव को क्षत-विक्षत कर दिया।

जवान की लाश को नुकसान पहुंचाने क बाद आतंकी पीओके में भाग गए। इस निंदनीय घटना पर सेना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आतंकियों को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

गौरतलब है कि गुरुवार शाम से ही एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से जबरदस्त गोलाबारी हो रही है। पाक की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन का बीएसएफ के जवानों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया।

बीएसएफ के एडीजी अरुण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में 15 पाक रेंजर्स मारे गए हैं।

उनके मुताबिक पाकिस्तानी एंबुलेंस में घायल जवानों को ले जाते देखा गया है और यही नहीं, जवाबी फायरिंग में शकरगढ़ में पाक रेंजर्स के चेकपोस्ट भी तबाह हो गया है।

उन्होंने बताया कि सीमा पार कई घरों में आग लग जाने की भी खबर है। हालांकि पाकिस्तान ने भारत के दावे को खारिज किया है। पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि सीमा पर उनके एक भी सैनिक की मौत नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+