बीएसएफ डीजी का दावा, सीमा पर पाक के दो दर्जन से ज्यादा लांचिंग पैड
जम्मू। पाकिस्तान की ओर से लगातार होने वाले सीजफायर उल्लंघन पर बीएसएफ डीजी डीके पाठक की ओर से पाक को चेतावनी दी गई है कि भारत की ओर से फायरिंग का जरूरी जवाब दिया जाएगा।

डीजी पाठक ने बताया कि पाक अब सीमा पर स्थित गांवों में रहने वाले नागरिकों को निशाना बना रहा है। उसने अपनी रणनीति को बदल लिया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सीमा पर पाक ने लांचिंग पैड लगा लिए हैं।
डीजी पाठक की मानें तो भारत तो शांति चाहता है लेकिन पाक शांति का पक्षधर नहीं है। इसलिए वह लगातार फायरिंग को अंजाम दे रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीएसएफ और भारतीय सेनाएं शांत नहीं बैठेंगी और पूरा जवाब देंगी।
वहीं रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने भी मंगलवार को तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की है और उनके साथ सुरक्षा के मुद्दों पर बातचीत की गई। इस बैठक में पाक की ओर से होने वाले सीजफायर वॉयलेशन का मुद्दा सबसे अहम था।
बताया जा रहा है कि इस दौरान रक्षा मंत्री ने उन बिंदुओं पर बातचीत की जिसके जरिए एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाक की ओर से होने वाली फायरिंग का माकूल जवाब दिया जा सके। रक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों की ओर से यह जानकारी दी गई।












Click it and Unblock the Notifications