BSF कांस्टेबल 23 अप्रैल से पाकिस्तान के कब्जे में, प्रेग्नेंट पत्नी को DGMO बैठक से बड़ी उम्मीद, कब होगी रिहाई

BSF constable Purnab Kumar Sahu Pakistan: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कांस्टेबल पूर्णब कुमार साहू 23 अप्रैल 2025 को पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में गलती अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान में चले गए थे। तब से लेकर आज तक (12 मई सोमवार) पाकिस्तानी सेना ने उन्हें गिरफ्तार किया हुआ है और नहीं छोड़ा है। इस घटना के 19 दिन बीत चुके हैं। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रहने वाले पीके साहू के परिवार को अब पाकिस्तान के डीजीएमओ के साथ आज की होने वाली बैठक का बेसब्री से इंतजार है। पीके साहू की प्रेग्नेंट पत्नी रजनी को उम्मीद है कि भारत-पाकिस्तान में सीजफायर लागू होने के बाद आज होने वाली डीजीएमओ बैठक में उनके पति के रिहाई के लिए बात की जा सकती है।

अपने पति की रिहाई के लिए रजनी ने रविवार (11 मई) को कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हस्तक्षेप करने की अपील की है। रजनी ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि सीएम ममता के इस मामले में पड़ने से प्रक्रिया में तेजी आएगी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रजनी बता चुकी हैं कि अपनी पति की रिहाई के लिए वे पंजाब के फिरोजपुर भी गई थीं और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर चुकी हैं लेकिन कोई भी उन्हें कोई भरोसे वाली बात नहीं बता रहा है। हालांकि उनकी रिहाई कब तक हो पाएगी...इस मामले पर अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

BSF constable

पाकिस्तानी रेंजर्स ने 23 अप्रैल को BSF कांस्टेबल को पकड़ा था

पीके साहू को 23 अप्रैल 2025 की दोपहर को पाकिस्तान रेंजर्स ने पकड़ लिया था, जब वह पंजाब में भारत-पाक सीमा पर ड्यूटी के दौरान अनजाने में पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गए थे। पीके साहू 10 अप्रैल से भारत-पंजाब सीमा पर एक तदर्थ टीम में तैनात थे। जब वे गलती से सीमा पार कर गए, तब वे अपनी वर्दी पहने हुए थे और ड्यूटी पर थे।

शुरुआती दिनों में, जमीन पर मौजूद पाक रेंजर्स के जवानों ने सीमा पर बीएसएफ अधिकारियों के साथ फ्लैग मीटिंग में हिस्सा भाग लिया था लेकिन जब से दोनों सेनाएं सीमा पर क्रॉस फायरिंग में लगी हुई हैं, तब से सभी स्तरों पर उनके बीच संचार बंद हो गया है। पाकिस्तान ने अपनी फ्लैग मीटिंग में हिस्सा लेने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

BSF constable

कब तक हो पाएगी BSF जवान पीके साहू की रिहाई?

मामले से अवगत लोगों ने कहा कि वे शीर्ष अधिकारियों से मामले पर स्पष्टता की प्रतीक्षा कर रहे हैं, क्योंकि सीमा पर बीएसएफ कर्मियों और पाक रेंजर्स के बीच संचार लाइनें 7 मई 2025 से पूरी तरह से बंद हैं, जिस दिन भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया था। अधिकारियों ने कहा कि वे इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि क्या पाक रेंजर्स ने पीके साहू को हिरासत में रखने के बजाय कुछ दिनों में पुलिस को सौंप दिया है, जैसा कि दोनों देशों द्वारा समान मामलों में पालन किया जाता है।

पिछले कुछ दिनों में जम्मू सेक्टर में सीमा पर अलग-अलग जगहों पर पाक रेंजर्स और पाक सेना ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की है। बीएसएफ ने प्रभावी तरीके से जवाब देते हुए उनकी चौकियों, बंकरों को नष्ट कर दिया है और 7 आतंकवादियों को मार गिराया है। सीमा पर स्थिति, खासकर जम्मू सेक्टर में, पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम समझौते को तोड़ने और नागरिकों और बीएसएफ कर्मियों पर गोलीबारी करने के कारण भी तनावपूर्ण है। इन सब कारणों की वजह से ही BSF जवान पीके साहू की रिहाई में देरी हो रही है।

BSF जवान पीके साहू के पिता बोले- उम्मीद है सीजफायर के बाद बेटा अब घर आ जाएगा

BSF जवान पीके साहू पिता भोलानाथ साहू (बैंक के रिटायर कर्मचारी) ने कहा,

''हमें उम्मीद है कि अब जब युद्ध विराम लागू हो गया है तो पाकिस्तान उसे वापस कर देगा। मेरी बहू (साहू की पत्नी रजनी) वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए पंजाब भी गई थी। उन्हें बताया गया कि वे अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन पाकिस्तान कोई जवाब नहीं दे रहा है। युद्ध विराम के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई है।"

भोलानाथ ने कहा कि उनके सबसे छोटे बेटे और अन्य रिश्तेदार दिल्ली में हैं, वे वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मिलने और पीके साहू की तत्काल वापसी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "कल कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक है। मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम और बातचीत में मेरे बेटे की वापसी भी शामिल होगी। वह ड्यूटी पर था, जब वह गलती से पाकिस्तान की सीमा में चला गया।"

BSF जवान की पत्नी रजनी बोली- मैं सीएम ममता से मिलना चाहती हूं

रजनी साहू ने एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा, "मैंने ममता बनर्जी से मिलना चाहती हूं। वह मुख्यमंत्री और एक शक्तिशाली नेता हैं, इसलिए उनके हस्तक्षेप से मामले को तेजी से सुलझाने में मदद मिलेगी।" रजनी ने कहा कि उन्होंने सीजफायर समझौते के बाद बीएसएफ अधिकारियों से बात की थी, लेकिन उन्हें कोई ठोस अपडेट नहीं मिला। उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझे आश्वासन दिया, लेकिन उनके जवाब में कुछ भी नया नहीं है।"

रजनी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके पति को एक पाकिस्तानी रेंजर के साथ संभावित अदला-बदली के जरिए वापस लाया जा सकता है, वरिष्ठ टीएमसी नेता और सांसद कल्याण बनर्जी, जिन्हें राज्य सरकार ने इस मामले पर आगे की कार्रवाई करने के लिए कहा है, ने कहा कि उन्होंने शनिवार शाम को बीएसएफ के महानिदेशक से बात की थी। बनर्जी ने कहा, "मैंने डीजी को यह सुनिश्चित करने के लिए बुलाया था कि अब इस मामले को गंभीरता से लिया जाए। स्थिति में सुधार हो रहा है और उनकी रिहाई के लिए दबाव बनाने का यह सही समय है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+