जम्मू कश्मीर: सांबा से गिरफ्तार हुआ पाकिस्तान का मोहम्मद अफजल, BSF कर रही पूछताछ
सांबा। बीएसएफ (Border Secuirty Force) ने जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के सांबा सेक्टर से एक पाकिस्तानी नागरिका को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि इस पाक नागरिका को बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया। इस व्यक्ति का नाम मोहम्मद अफजल बताया जा रहा है। अफजल पाकिस्तान के निहार जिले में आने वाले नारोवाल का रहने वाला है। इस मामले में फिलहाल और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

बीएसएफ की ओर से कहा गया है, 'घुसपैठिए को पेट्रोल पार्टी ने सांबा के करीब गिरफ्तार किया। उसकी पहचान लियाकत अली के बेटे मोहम्मद अफजल के तौर पर हुई है। वह निहार जिले के नारोवाल का रहने वाला है।'इस बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है कि उसके पास से कुछ संदिग्ध सामान बीएसएफ को बरामद हुआ है या नहीं। इसकी जांच जारी है और मोहम्मद अफजल से लगातार पूछताछ की जा रही है। सांबा सेक्टर में ही मार्च में 10 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया था। इन तस्करों के पास से बीएसएफ को 35 किलोग्राम चरस और 81 किलो अफीम बरामद हुआ था। इन तस्करों को सांबा के नानक नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया था। सांबा में पिछले कुछ माह में पाकिस्तान से आने वाले ड्रग्स तस्करों को भारी संख्या में गिरफ्तार किया गया है।
लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications