ईद के दिन अटारी वाघा बार्डर पर क्या हुआ, देखिए VIDEO
पूरे देश में बकरीद का त्योहार गुरुवार को मनाया गया। इस बीच भारत-पाकिस्तान के बार्डर पर खास नजारा देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पंजाब के वाघा बार्डर पर बकरीद के मौके पर खास इंतजाम किए गए थे। बीएसएफ के जवानों ने गेट खोला और पाकिस्तान के अपने समकक्षों से मुलाकात की। इस दौरान बीएसएफ की ओर से पाकिस्तान जवानों को फल और मिठाई दी गई।

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के जवानों ने भी भारतीय जवानों को मिठाइयां भेंट की। इसी तरह दोनों देशों की सीमाओं पर स्थित अन्य विशेष चौकियों पर भी मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ।
बहुत ज्यादा संवेदनशील है पाकिस्तान सीमा
आपको बता दें कि भारत से अलग होने के बाद से पाकिस्तान के मंजूबे खराब रहे हैं। उसकी ओर से लगातार घुसपैठिए भारतीय सीमा में भेजे जा रहे। जिनके जरिए हथियार, ड्रग्स, गोला-बारूद आदि की तस्करी की जाती है। ऐसे में हमेशा इस सीमा पर जवान सतर्क रहते हैं।
व्यापार है बंद
साल 2019 में भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान की सरकार ने भारत के साथ व्यापार बंद करने का फैसला किया। ऐसे में दोनों देशों के रिश्ते और कड़वे होते चले गए। फिर भी त्योहारों के मौके पर दोनों देशों में मिठाइयों का आदान-प्रदान होता रहता है।
#WATCH | BSF (Border Security Force) and Pakistan Rangers exchange sweets at the Attari-Wagah border on the occasion of #EidAlAdha pic.twitter.com/ifZi0O3naH
— ANI (@ANI) June 29, 2023
बांग्लादेशी सैनिकों को भी दी मिठाई
वहीं दूसरी ओर ईद-उल-अजहा के अवसर पर बीएसएफ की 176 बटालियन ने फुलबारी भारत-बांग्लादेश सीमा पर समकक्ष 18 बॉर्डर गार्डिंग फोर्स (बीजीबी) के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।












Click it and Unblock the Notifications