Bihar Board Results 2018: आज नहीं आएगा 10वीं का रिजल्ट, जानें कब होगा घोषित

बिहार बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे आज घोषित नहीं किए जाएंगे। हाल ही में खबर आई थी कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 10वीं के परिणाम आज यानी 15 मई को जारी कर सकता है, लेकिन बोर्ड से जुड़े सूत्रों ने साफ किया है कि रिजल्ट आज नहीं जारी किया जाएगा।

पटना। बिहार बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे आज घोषित नहीं किए जाएंगे। हाल ही में खबर आई थी कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 10वीं के परिणाम आज यानी 15 मई को जारी कर सकता है, लेकिन बोर्ड से जुड़े सूत्रों ने साफ किया है कि रिजल्ट आज नहीं जारी किया जाएगा।

Results

इस साल बिहार की बोर्ड परीक्षाओं में 25 लाख से ज्यादा छात्र बैठे थे। 10वीं कक्षा में 17,70,042 छात्र और 12वीं कक्षा की परीक्षा में 12,80,000 छात्र शामिल हुए थे। पिछले साल इंटर का रिजल्ट 30 मई और हाईस्कूल का रिजल्ट 22 जून को घोषित किया गया था, लेकिन इस बार BSEB रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। खबरें थीं कि 10वीं का रिजल्ट आज ही घोषित किया जाएगा, लेकिन बोर्ड से जुड़े सूत्रों ने इस बात से इनकार किया है। रिजल्ट जारी होने में अभी थोड़ा वक्त और लगेगा।

पिछले साल बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में 17.24 लाख छात्र/छात्राएं बैठे थे जिसमें से केवल 50 प्रतिशत यानी 8.63 लाख छात्र सफल हो पाए थे। बिहार में इस साल नकल को रोकने के लिए बोर्ड ने कई कठोर कदम उठाए थे। इस बार छात्र/छात्राओं को परीक्षा केंद्र में जूते और मौजे पहनने की भी इजाजत नहीं दी गई थी।

ये भी पढ़ें: पंक्चर की दुकान चलाने वाले की बेटी ने 12वीं में किया टॉप, पढ़ें इसकी कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+