BSEB 12th Compartmental Results 2018: आज जारी हो सकता है बिहार 12वीं बोर्ड कंपार्टमेंट का रिजल्ट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज 12वीं बोर्ड कंपार्टमेंट का रिजल्ट जारी कर सकता है। खबरों के अनुसार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट का रिजल्ट 20 अगस्त, सोमवार को जारी करने की तैयार में है।

नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज 12वीं बोर्ड कंपार्टमेंट का रिजल्ट जारी कर सकता है। खबरों के अनुसार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट का रिजल्ट 20 अगस्त, सोमवार को जारी करने की तैयार में है। रिजल्ट पहले ही जारी किया जाना था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन और राज्य में शोक के चलते इसकी घोषणा में वक्त लग गया। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर इसका रिजल्ट देख सकते हैं।

Exam Results

बिहार 12वीं बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा में करीब 1.55 लाख छात्र/छात्राएं बैठे थे। परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई से 20 जुलाई के बीच आयोजित कराई गई थी। अब आज परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है। खबरों के मुताबिक रिजल्ट की घोषणा 10 बजे की जाएगी। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को थियोरी में 30 फीसदी और प्रैक्टिकल में 40 फीसदी अंक लाने होंगे।

ये भी पढ़ें: IBPS PO 2018 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस तरह करें परीक्षा के लिए आवेदन

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

* बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

* 12वीं बोर्ड कंपार्टमेंट के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

* अपना रोल नंबर और बाकी जानकारी डालकर लॉग-इन करें।

* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकलवा लें।

ये भी पढ़ें: GATE 2019: 1 सितंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें कब होगी परीक्षा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+