कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा की जबरदस्त वापसी, संसदीय बोर्ड में हुए शामिल, बोले- BJP को 2023 में भी कराएंगे वापसी
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व को उनके नए कार्यभार के लिए धन्यवाद दिया है। अगले साल होने वाले राज्य चुनावों में पार्टी को सत्ता में वापस लाने में मदद
बेंगलुरू, 17 अगस्त: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व को उनके नए कार्यभार के लिए धन्यवाद दिया है। अगले साल होने वाले राज्य चुनावों में पार्टी को सत्ता में वापस लाने में मदद करने का वादा किया है। बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मुझे संसदीय बोर्ड में शामिल करने के लिए मैं केंद्रीय समिति को धन्यवाद देता हूं।

भाजपा के सभी शीर्ष नेताओं ने मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैंने कभी किसी पद की उम्मीद नहीं की थी। मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा देने के बाद भाजपा को सत्ता में वापल लाने के लिए मेरा केवल एक ही संकल्प था।उन्होंने मीडिया से बात करते हुए 101 पर्सेंट का दावा करते हुए कहा कि अगले चुनावों में हम सत्ता में वापस आएंगे। हम शेष दक्षिण भारत में भाजपा को स्थापित करने की कोशिश करेंगे। पीएम मोदी की उम्मीद के मुताबिक पूरे भारत में जाएंगे।
Recommended Video
भाजपा को और करेंगे मजबूत
प्रधान मंत्री ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और इसे न केवल कर्नाटक में बल्कि पूरे दक्षिण भारत में सत्ता में लाने के लिए उनकी सेवा की आवश्यकता थी। येदियुरप्पा को भाजपा की पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था में शामिल किया गया। जिसे एक तरह की राजनीतिक वापसी के रूप में देखा जा रहा है। इसे पार्टी द्वारा यह संदेश देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है कि वह अभी भी अनुभवी नेता का सम्मान करती है।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक MLC चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, में बीएस येदियुरप्पा के बेटे का कटा पत्ता












Click it and Unblock the Notifications