के. कविता को बड़ा झटका, कोर्ट ने CBI को दी 3 दिनों की रिमांड, दिल्ली शराब घोटाले में होगी पूछताछ
दिल्ली शराब नीति केस से जुड़े घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार पूर्व CM केसीआर की बेटी के. कविता को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 3 दिनों के लिए CBI की कस्टडी में भेज दिया है। सीबीआई ने कविता से पूछताछ करने के लिए 5 दिन की रिमांड मांगी थी।
सीबीआई ने कहा कि शराब नीति से जुड़ी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए के कविता का सबूतों से सामना कराने की जरूरत है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को रिश्वत के भुगतान के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कविता मनी लॉन्ड्रिंग केस में 26 मार्च से न्यायिक हिरासत में थीं।

के कविता के वकील ने CBI के इस एक्शन को अवैध बताया है। उन्होंने जांच एजेंसी पर मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।
आपको बता दें कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी के कविता को ईडी की टीम ने पिछले महीने ही हैदराबाद में उनके घर से गिरफ्तार किया था। सीबीआई का मानना है कि बीआरएस नेता कविता इस पूरे षडयंत्र का अहम हिस्सा हैं।
सीबीआई ने अपनी दलीलें कोर्ट में रखते हुए कहा कि दिल्ली शराब घोटाले के तहत आम आदमी पार्टी (AAP) को 100 करोड़ की रिश्वत अरेंज करने में के. कविता का बड़ा रोल रहा है। साउथ ग्रुप ने ये रिश्वत आम आदमी पार्टी के नेताओं को देने के लिए उसे दी थी।
CBI ने कविता को IPC की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), धारा 477-ए (खातों में हेराफेरी) और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7 (सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत देने से संबंधित अपराध) के तहत गिरफ्तार किया है।
बता दें कि इससे पहले दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार के कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा था। कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी। कविता ने अपने बेटे की बोर्ड परीक्षाओं का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत मांगी थी, हालांकि करोट् ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश वकील की दलीलें सुनने के बाद उनकी याचिका खारिज कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications