इज़राइल-हमास युद्ध पर बीआरएस नेता कविता ने जताई चिंता, बोलीं- किसी भी मां को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े

7 अक्टूबर को हमास ने दक्षिणी इजराइल पर हमला किया था इसके कुछ दिन बाद इजराइल ने हमास पर हमला शुरू कर दिया। पिछले तीन सप्‍ताह से चल रहे इस युद्ध में बड़ी संख्‍या में लोगों की मौत हो चुकी है। मारे जाने वालों में बच्‍चों की संख्‍या तीन हजार से अधिक है। वहीं इजराइज-हमास युद्ध पर बीआरएस नेता और एमएलसी कविता ने चिंता जताते हुए एक पोस्‍ट लिखी है।

kavitha

कविता ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर पोस्‍ट में लिखा-"गाजा में सामने आए मानवीय संकट से मैं बहुत दुखी हूं। यह कहते हुए कि किसी भी युद्ध में सबसे पहले हताहत महिलाएं और बच्चे होते हैं। किसी भी मां को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े जहां उसे अपने बच्चे को खोना पड़े। इसके साथ कविता ने दुखद स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान की आशा की।

बता दें 27 अक्टूबर को इजरायल की सेना ने गाजा पर बममारी तेज कर दी जिसमें पूरा उत्तरी गाजा तबाह हो रहा है वहीं पूरी पट्टी प्रभावित हो रही है। हालात इतने बत्‍तर हो चुके है कि वहां पर नागरिकों के पास शरण लेने के लिए कोई जगह नहीं है।

गाजा में अधिक मौतों को रोकने के विश्व नेताओं के कमजोर प्रयासों के बीच, सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा तत्काल युद्धविराम की मांग की है।संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने गाजा युद्धविराम के लिए एक गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव पर बहुमत करवाया जिसमें जॉर्डन के प्रस्‍ताव के पक्ष में 120 वोट पड़े, जबकि 14 विपक्ष में और 45 वोट अनुपस्थित रहे।

वहीं 29 अक्टूबर को गाजा पट्टी में लगभग 36 घंटे तक चली सेवा के पूर्ण व्यवधान के बाद इंटरनेट और फोन सेवाएं धीरे-धीरे बहाल की जा रही थीं।

संयुक्त राष्ट्र बाल सहायता एजेंसी यूनिसेफ ने स्‍वीकारा कि गाजा में चीजों की कमी हो रही है, इसलिए लोग अपने बच्चों को नमकीन पानी देने के लिए मजबूर हैं।

बता दें लोग मारे जा रहे है और जबरन उन्‍हें अपना घर छोड़कर दूसरी जगह पलायन करना पड़ रहा है। पानी और ईधन कम हो गया है। आलम ये है कि लोगों के सीवेज से पानी पीने के वीडियो सामने आए है। मासूम लोगों पर ऐसा अत्‍याचार हो रहे हैं, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं।

7 अक्टूबर को जब हमास ने दक्षिणी इज़राइल में घुसपैठ की तब ये युद्द शुरू हुआ। लड़ाके भेजे, 5,000 रॉकेट दागे और बंधकों को ले लिया, जिसने प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लंबे और कठिन युद्ध की चेतावनी दी। बता दें केवल गाजा में इजरायली हमलों के कारण 8,005 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+