BRS नेता रणबीर कपूर से कहा- बॉलीवुड हैदराबाद शिफ्ट हो जाएगा, आप हैदराबाद आ जाओगे, तेलगू लोग राज करेंगे

रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हो रही, रिलीज होने से पहले ही इस फिल्‍म का टीजर पूरे देश में धूम मचा रहा है। फिल्‍म का जमकर प्रचार किया जा रहा है। एनिमल फिल्‍म निर्माताओं ने हाल ही में हैदराबाद के मल्‍ला रेड्डी कालेज में एनिमल प्री- रिलीज कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बीआरएस मंत्री ने ऐसा दावा किया कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Malla Reddy Hyderabad,

रणबीर कपूर समेत साउथ फिल्‍मों के दिग्गज एक्‍टर कार्यक्रम में मौजूद थे, इस कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के तौर पर पहुंचे तेलंगाना सरकार के श्रम और रोजगार मंत्री मल्‍ला रेड्डी ने दावा किया कि आने वाले समय में तेलगू लोग पूरे भारत पर शासन करेंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी दावा किया जल्‍द पूरा बॉलीवुड हैदराबाद शिफ्ट हो जाएगा।

राज्‍य के श्रम और रोजगार मंत्री मल्ला रेड्डी ने तेलुगु लोगों की प्रशंसा करते दावा किया 'तेलुगु लोग जल्द ही भारत पर शासन करेंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने रणबीर कपूर को हैदराबाद शिफ्ट होने की सलाह देते हुए सुना जा सकता है।


मंच पर हजारों की संख्‍या में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए मल्‍ला रेड्डी ने दावा किया कि अगले पांचा सालों में बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों पर तेलुगु लोगों का राज होगा।

सोमवार की रात आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान महेश बाबू, एसएस राजामौली, संदीप रेड्डी वांगा, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना मौजूद थे। मौजूद एसएस राजामौली, रश्मिका मंदाना और संदीप रेड्डी वांगा की तारीफ करते हुए बीआरएस मंत्री ने कहा कि अब बॉम्‍बे पुरान हो चुका है और कहा कि बॉम्बे अब पुराना हो रहा है और बी-टाउन की मशहूर हस्तियों के लिए हैदराबाद में शिफ्ट होने का समय आ गया है।

मंत्री ने कहा मुंबई पुरानी हो गई है, बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम है, भारत में केवल हैदराबाद शहर ही राज करता है। उन्‍होंने कहा भारत का सबसे अच्‍छा शहर हैदराबाद है।

बता दें रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म में कई साउथ एक्‍टर, एक्‍ट्रेस हैं इसलिए बीआरएस नेता ने रणबीर कपूर को आश्वासन दिया कि फिल्म 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करेगी।

मंत्री का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है और प्रशंसक इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग उनके बयान को चुनाव से जोड़ रहे हैं तो कुछ उनकी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने पूरे भारत को बताया कि तेलुगु लोगों में काफी संभावनाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+