तेलंगाना में बीआरएस सरकार की कांति वेलुगु स्‍कीम हुई सफल, 1.5 करोड़ व्यक्तियों की हुई जांच

मरीजों को मुफ्त रीडिंग और प्रिस्क्रिप्शन चश्मे दिए गए और जिन लोगों को चिकित्सा हस्तक्षेप की आवश्यकता थी, उन्हें इलाज के लिए एसडी आई अस्पताल, मेहदीपट्टनम में विशेष डॉक्टरों के पास भेजा गया।

तेलंगाना की बीआरएस सरकार ने राज्‍य की जनता के एिल कांति वेलुगु स्‍कीम शुरू की थी, इससे योजना से पहले राज्‍य में आंख संबंधी बीमारियों के निदान और समय पर उपचार के कोई योजना नहीं थी। तेलंगाना सीएम केसीआर सार्वजनिक स्‍तर पर कांति वेलुगु जैसी अद्वितीय सामूहिक नेत्र जांच कार्यक्रम शुरू किया।

Kanti Velugu

कांति वेलुगु स्‍कीम के तहत मरीजों को मुफ्त रीडिंग और प्रिस्क्रिप्शन चश्मे दिए गए और जिन लोगों को मेडिकल ट्र्रीटमेंट की आवश्यकता थी, उन्हें इलाज के लिए एसडी आई अस्पताल, मेहदीपट्टनम में विशेष डॉक्टरों के पास भेजा गया।

कांति वेलुगु की व्यापक नेत्र जांच की शुरूआत लोगों की आंखों से संबंधित बीमारियों का जल्द से जल्द निदान और इलाज सुनिश्चित करके नेत्र स्वास्थ्य देखभाल के उद्देश्‍य से शुरू की गई थी।

18 जनवरी, 2023 को शुरू कांति वेलुगु स्‍कीम तेलंगाना में प्रदेश सरकार ने शुरू की। इसके तहत 1,500 चिकित्सा टीमों द्वारा 100 वर्किंग डेज में आयोजित किया और बीती 16 जून तारीख को खत्म हुआ। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्‍न प्रकार की आंख संबंधी बीमारियों के लिए लगभग 1.5 करोड़ व्यक्तियों की जांच की गई।

आंखों की जांच कराने वाले कुल 1,52,61,763 व्यक्तियों में से लगभग 75 प्रतिशत यानी 1,13,52,870 व्यक्तियों को आंखों से संबंधित कोई समस्या नहीं थी। इसके अलावा 17,41,782 व्यक्तियों को कुल 21.66 पढ़ने के चश्मे दिए गए जिन्हें प्रिस्क्रिप्शन चश्मे की आवश्यकता थी। इसके अलावा प्रदेश सरकारी की इस स्‍कीम के तहत जिन व्‍यक्तियों की जांच की गई उनमें 11 प्रतिशत को प्रिस्क्रिप्शन चश्मे की जरूरत थी और 14 प्रतिशत को मौके पर ही पढ़ने के चश्मे दिए गए़ ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+