BRS ने की TPCC चीफ के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग, क्या हैं आरोप? जानिए
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर रैलियों को दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है। इस हफ्ते बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विकास राज ने एक अहम बैठक की थी। जिसमें चुनाव के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया और चुनाव आयोग के निर्देशों का मूल्यांकन पर चर्चा गई है। इसमें ईसीआई अधिकारियों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे।
चुनावी रैलियों में टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी की अभद्र भाषा पर बीआरएस ने गंभीर आपत्ति जताई है। पार्टी कहना है कि मामलों में आयोग को स्वत: संज्ञान लेते हुए कांग्रेस सांसद के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए।

बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बीआरएस महासचिव सोमा भरत कुमार ने कहा कि टीपीसीसी अध्यक्ष को अपनी भाषा पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर कांग्रेस नेता अपने तरीके में सुधार करने में विफल रहते हैं, तो मतदाता उन्हें उचित सबक सिखाएंगे। रिटर्निंग अधिकारियों को उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने में मदद करनी चाहिए।"
दरअसल, तेलंगाना समेत कुल पांच राज्यों के चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग सख्त हो गया है। इस हफ्ते ईसीआई के अधिकारिओं ने और पुलिस के साथ पूर्व मंत्री और खम्मम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार तुम्मला नागेश्वर राव के घर पर तलाशी ली। ये कार्रवाई वे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर की गई थी।
इसके अलावा गुरुवार को आईटी अधिकारियों श्रीनिवास रेड्डी और पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के घर व कार्यालयों पर तलाशी ली। जिसको लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। टीपीसीसी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने बीजेपी और बीआरएस दोनों दलों को निशाने पर लिया। रेवंत ने सवाल खड़े किए के कांग्रेस के नेताओं के घर ही क्यों आईटी विभाग के छापेमारी कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications