लड्डू को लेकर भाईयों के बीच में झगड़ा, खेत में ले जाकर मारी गोली
जींद। हरियाणा के जींद में एक भाई ने लड्डू चुराने को लेकर अपने दूसरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया है कि तरसेम और विकास की दादी मंगलवार को एक शादी समारोह में गई थीं, जहां वो लड्डू लेकर आई थी और उसके घर के ही एक संदूक में ताला लगाकर रख दिया था। लेकिन जब लड्डू रखे जाने की बात तरसेम को पता चली तो उसने ताला खोलकर लड्डू खा गया।

लड्डू खाते समय उसका चचेरा भाई विकास भी वहां पहुंच गया। लड्डू विकास के कनस्तर में रखें गए थे उसके तरसेम की हरकत पसंद नहीं आई है। इसी को लेकर दोनों के बीच में छीना झपटी हुई और बाद में झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। इसके बाद दोनों भाई लड़ते हुए खेत में पहुंच गए और गाली गलौच करने लगे। देखते ही देखते दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि तरसेम को सीने में गोली मार दी।
यह भी पढ़ें- राजस्थान: शादी में जो मिठाई सबसे ज्यादा पसंद आई, उसी ने 70 लोगों को पहुंचा दिया अस्पताल
गोली लगते ही तरसेम खेत में गिर पड़ा। इसके बाद परिवार वालों ने विकास को गंभीर हालत मे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तरसेम के पिता मिट्ठू लाल की शिकायत के आधार पर आरोपी विकास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसके गिरफ्तार कर लिया हैं। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि हत्या के पीछे कोई और भी वजह हो सकती है जिसकी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में हवालात में बंद किए गए 6 मुर्गे, पुलिस ने कहा तब तक नहीं छोड़ेंगे जब तक...












Click it and Unblock the Notifications