एडवेंचर के चक्कर में कपल की अटकी सांसें, बीच हवा में टूटी पैराशूट की रस्सी, Video Viral

नई दिल्ली, 16 नवंबर: एडवेंचर किसे पसंद नहीं है? अक्सर लोग घूमने जाते हैं तो एडवेंचर गेम्स खूब एंजॉय करते हैं, लेकिन यह गेम्स बेहद खतरनाक होते हैं। जरा-सी गलती जिंदगी पर भारी पड़ जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल पैराशूट राइड का मजा उठाने के लिए उसमें सवार होता हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद वो मजा कभी ना भुलने वाले हादसे में तब्दील हो जाता है, पैराशूट राइड के दौरान पैराशूट की रस्सी टूट जाती है और फिर क्या होता है, पढ़िए पूरी खबर...

पैराशूट राइड करने से कर लेंगे तौबा

पैराशूट राइड करने से कर लेंगे तौबा

हाल ही में मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हनुवंतिया टापू पर पैराग्लाइडिंग की रस्सी टूटने से इवेंट कंपनी के 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। ऐसे कई हादसे अब तक सामने आ चुके है। वहीं अब पैरासेलिंग का लुत्फ उठाने वाले एक कपल को हादसा का शिकार होना पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद एक बार आप भी पैराशूट राइड करने से तौबा कर लेंगे।

गुजरात का कपल हादसे का शिकार

गुजरात का कपल हादसे का शिकार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो दीव के नगवा बीच का बताया जा रहा है, जहां गुजरात के जूनागढ़ का रहने वाला एक कपल रविवार सुबह पहुंचा था, यहां उन्होंने नगवा बीच पर लाइफ में एडवेंचर फील करने के लिए पैरासेलिंग करने का फैसला किया, लेकिन इस दौरान उनके साथ हुए हादसे ने उन्हें कभी ना भुलने वाली भयानक हादसे से रूबरू करा दिया।

नाव से बंधी रस्सी टूटी, हवा में तैरने लगा कपल

नाव से बंधी रस्सी टूटी, हवा में तैरने लगा कपल

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक हेल्थ वर्कर अजीत कथाड अपनी टीचर वाइफ सरला के साथ रविवार सुबह दीव के नागोआ समुद्र तट पर पैरासेलिंग के लिए गए थे। पैराशूट की सवारी के बस एक मिनट में कपल समुद्र के बीच हवा में कई मीटर ऊपर तैरते हुए दिखाई दे रहे थे और राइडिंग का आनंद उठा रहे थे। लाइफ जैकेट पहने कपल का पैराशूट अचानक बेकाबू होकर नाव से बंधी रस्सी के टूट गया और फिर वो हवा में तैरने लगे।

बड़ी अनहोनी होने से बची

बड़ी अनहोनी होने से बची

कथाड और उनकी पत्नी को हालांकि तुरंत इस बात का अहसास नहीं हुआ, लेकिन उनके बड़े भाई राकेश जो अपने मोबाइल फोन पर उस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहे थे। अपने भाई और भाभी को अपने आप उड़ते हुए देखकर दहशत में आ गए। जैसे ही डरा हुआ दंपत्ति समुद्र में उतरने लगा उन्हें तुरंत रेस्क्यू कर बचाकर समंदर के किनारे पर लाया गया। इस दौरान किसी भी तरह की अनहोनी नहीं हुई।

देखिए हादसे का हैरान कर देने वाला Video

देखिए हादसे का हैरान कर देने वाला Video

इधर, इस हादसे पर टीओआई को पाम्स एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स के मालिक मोहन लक्ष्मण ने बताया कि पिछले तीन सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, क्योंकि रविवार को तेज हवाएं चल रही थीं। हालांकि इस हादसे को लेकर राकेश ने बताया कि उन्होंने देखा है कि रस्सी कमजोर थी और इस बात भी डर था कि वो वजन से टूट सकती है। उन्होंने इसके बारे में बताया भी था। इधर कपल इस लापरवाही के लिए पुलिस थाने पहुंचे, लेकिन शिकायत नहीं दर्ज कराई। आप भी देखिए हादसे का हैरान कर देने वाला वीडियो (खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+