Broken but Beautiful 3: सिद्धार्थ-राठी की Hot कमेस्ट्री ने इंटरनेट पर लगाई आग, अक्षय भी हुए दीवाने
नई दिल्ली, 19 मई। फेमस वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' का तीसरा सीजन बहुत जल्द अपने दर्शकों के बीच में होगा। इस सीरीज का ट्रेलर रविवार को रिलीज कर दिया गया है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। लोगों को सिद्धार्थ शुक्ला और सुनीता राठी की कमेस्ट्री काफी पसंद आ रही है और इस ट्रेलर को अभी तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों को इनकी फ्रेशनस अच्छी दिख रही है, कुल मिलाकर शो के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

सिद्धार्थ-राठी की Hot कमेस्ट्री ने इंटरनेट पर लगाई आग
इससे पहले जब सीरीज का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, जिसमें सिद्धार्थ अभिनेत्री सोनिया राठी को किस करते नजर आ रहे थे, उस वीडियो क्लिप ने भी इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी। तब से ही लोग इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं।

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' का ट्रेलर आउट
सीरीज के ट्रेलर में दिख रहा है कि एक इंसान अपनी महात्वाकांक्षा में किस हद तक गिर सकता है। प्यार, नफरत, जुनून और दौलत-शौहरत की लालसा की कहानी है ये सीरीज। सीरीज में लीड रोल में सिद्धार्थ हैं, जिनका करेक्टर ग्रे-शेड लिया हुआ है। उनके करेक्टर का नाम है 'अगस्त्य राव'। जबकि सोनिया राठी 'रुमी' के किरदार में हैं।
यहां देखें Video: 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' का ट्रेलर

अर्श से फर्श तक का सफर...
सीरीज में अगस्त्य राव एक निर्देशक है, उसकी लाइफ में भूचाल तब आता है, जब उसे अपने बिल्कुल उलट नेचर वाली लड़की रूमी देसाई से लव हो जाता है और उसके बाद शुरू होता है खोने और पाने का खेल। सीरीज के ट्रेलर की खासियत इसके संवाद हैं, जो कि दिल पर असर करते हैं।
विक्रांत मैस्सी और हरलीन सेठी
सीरीज में मेहमान कलाकार के तौर पर विक्रांत मैस्सी और हरलीन सेठी भी नजर आएंगे तो वहीं विशाल मिश्रा, अमाल मल्लिक और अखिल सचदेवा का संगीत एक अलग रोमांच पैदा करता है। कुल मिलाकर ट्रेलर ने लोगों को उत्सुक और बेकरार कर दिया है।

अक्षय खन्ना और शहनाज गिल की ट्रेलर की तारीफ
ट्रेलर की तारीफ अक्षय खन्ना और शहनाज गिल ने भी की हैं, अक्षय खन्ना ने लिखा है कि 'ब्रो तुमने तो कमाल कर दिया, sidharth_shukla ने जबरदस्त प्रगति दिखाई है। ट्रेलर बिल्कुल शानदार लग रहा है। शुभकामनाएं।
शहनाज गिल ने किया कमेंट
तो वहीं सिद्धार्थ की क्लोज फ्रेंड शहनाज गिल ने ट्वीट किया है कि @sidharth_shukla मैंने अभी-अभी #BrokenbutBeautiful3 का ट्रेलर देखा है, आपने तो आग लगा दी है, सिद्धार्थ तुम बेस्ट हो।












Click it and Unblock the Notifications