स्विगी से मंगाया खाना, 6 बार डिलीवर हुआ आर्डर, जानिए फिर क्या हुआ
ऑनलाइन माध्यम से खाने-पीने की चीजें या अन्य जरुरी सामान मंगाना आज के समय में आम बात है। लेकिन कभी-कभी इन ऑनलाइन डिलीवरी ऐप में आने वाली तकनीकी खराबी के कारण कस्टमर्स को काफी परेशानी भी उठानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ हुआ गुरुग्राम के एक स्विगी यूजर के साथ।
दरअसल, गुरुग्राम में रहने वाले प्रणय लोया ने 14 दिसंबर को स्विगी से कुछ सामान ऑर्डर किया था। ऐप में आई खराबी की वजह से उनका सामान 6 बार डिलीवर हुआ।

इस बारे में बताते हुए प्रणय ने मल्टी मीडिया साइट, X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट लिखा। जहां उन्होंने बताया कि कैसे उनका ऑर्डर 6 बार डिलीवर हुआ साथ ही कस्टमर केयर ने उनकी समस्या का कोई समाधान भी नहीं किया।
प्रणय ने सबसे पहले डिलीवरी करने पहुंचे स्टाफ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,"मैंने अनजाने में स्विगी का ऐप खराब कर दिया। 6 डिलीवरी अधिकारी एक ही ऑर्डर लेकर आए! देखिए फिर क्या हुआ।"
उन्होंने लिखा,""मैंने ऐप पर एक ऑर्डर दिया। पैसे काट लिए गए, लेकिन ऑर्डर की स्थिति रद्द के रूप में दिखाई जा रही थी। मैंने एक और ऑर्डर प्लेस करने की कोशिश की। फिर वही हुआ। मैंने एक प्रोडक्ट को हटाने की कोशिश की और इस उम्मीद में सीओडी (कैश ऑन डिलीवरी) ऑर्डर दिया ताकी सामान आ जाए। कई प्रयासों के बाद भी वही हुआ। अंत में, मैंने ऐप बंद कर दिया और नया ऑर्डर देने के लिए जेप्टो का उपयोग किया।"
उन्होंने आगे कहा,"अचानक, डिलीवरी अधिकारियों के कई कॉल के साथ मेरा फोन बजने लगा। ग्राहक सहायता (कस्टमर केयर) ने मेरे एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया और डिलीवरी वाले ऑर्डर लेकर आ गए।"
अपने पोस्ट को खत्म करते हुए प्रणय ने लिखा,"आखिरकार, कुछ घंटों तक आगे-पीछे करने के बाद, अब मेरे पास 20 लीटर दूध, 6 किलो डोसा बैटर और 6 पैकेट अनानास हैं। कोई मुझे बताए कि मुझे इनका क्या करना चाहिए।"
प्रणय का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, स्विगी के सोशल मीडिया अकाउंट ने इस मामले को देखने का आश्वाशन दिया है।
स्विगी ने लिखा,"हमें आपकी निराशा पता चली। हम आपकी सहायता के लिए यहां हैं, कृपया अपना ऑर्डर आईडी साझा करें ताकि हम तुरंत इस पर गौर कर सकें।"
यह देखें: शख्स ने सालभर में Swiggy से मंगवाया 42 लाख रुपये का खाना, एक ने ऑर्डर की 1600 बिरयानी












Click it and Unblock the Notifications