शख्स ने सालभर में Swiggy से मंगवाया 42 लाख रुपये का खाना, एक ने ऑर्डर की 1600 बिरयानी
जब झटपट से कुछ खाने का मन करता है तो लोगों को स्विगी और जोमाटो जैसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप्स की याद आ जाती है। अकसर लोग इन प्लेटफॉर्म्स से काफी कुछ मंगवाते हैं। लेकिन हाल ही में शख्स ने बिरयानी के जितने ऑर्डर दिए, उसे जानने के बाद आपके लिए भी एक बार को भरोसा करना मुश्किल हो जाएगा।
मुंबई का एक शख्स इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। जितनी तनख्वाह लेना लोगों का सपना होता है, उससे भी ज्यादा पैसे शख्स ने सिर्फ बिरयानी में दे दिए। इस शख्स ने 2023 में मात्र 42 लाख 30 हजार रुपये का खाना मंगवाया है। ये जानकारी खुद फूड डिलीवरी ऐप Swiggy ने दी है।













Click it and Unblock the Notifications