ब्रिटेन पीएम बोरिस जॉनसन फिर से गए आइसोलेशन में, कोरोना संक्रमित सांसद के आए थे संपर्क में

ब्रिटेन पीएम बोरिस जॉनसन फिर से गए आइसोलेशन में, कोरोना संक्रमित सांसद के आए थे संपर्क में

Boris Johnson self-isolating: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन फिर से एक बार सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। बोरिस जॉनसन ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि वो सेल्फ आइसोलेशन में जा रहे हैं, क्योंकि वो कोरोना वायरस संक्रमित सांसद के संपर्क में आ गए थे। उन्होंने यह भी बताया है कि हालांकि उनमें फिलहाल कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। बोरिस जॉनसन अप्रैल 2020 में कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है। कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद बोरिस जॉनसन को लंदन के अस्पताल में 4 दिनों के लिए एडमिट होना पड़ा था।

Boris Johnson

बोरिस जॉनसन को 10 नवंबर तक रहना होगा आइसोलेशन में

बोरिस जॉनसन ने को नेशनल हेल्‍थ सर्विस टेस्‍ट एंड ट्रस्ट की ओर से बताया गया था कि वो एक ऐसे शख्स के संपर्क में हाल ही में आए हैं, जो कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे, ऐसे में उनको खुद को भी आइसोलेट कर लेना चाहिए। बोरिस जॉनसन सेल्‍फ आइसोलेशन में 10 दिनों के लिए रहेंगे, वह 26 नवंबर को बाहर आ सकेंगे।

वहीं ब्रिटिश पीएम बोरिस के प्रवक्ता ने बताया, हमारे पीएम कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए खुद को 10 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में रखेंगे। हालांकि वो आइसोलेशन में से भी डाउनिंग स्‍ट्रीट से काम करते रहेंगे और कोरोना महामारी पर सरकार से अपडेटे लेते रहेंगे। फिलहाल उनका हेल्थ पूरी तरह ठीक है और उनमें कोरोना के कोई भी लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं।

सासंद ली एंडरसन पाए गए हैं COVID-19 संक्रमित

बता दें कि गुरुवार की सुबह ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने ऑफिस 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट में कुछ सांसदों से के साथ बैठक की थी। इस बैठक में एशफील्‍ड के सासंद ली एंडरसन भी शामिल थे। बाद में एंडरसन में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद जांच में वो कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे। सासंद ली एंडरसन ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट कर सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने कहा था कि उनमें कोरोना के लक्षण हैं, इसलिए वो सेल्फ आइसोलेट में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+