बेशुमार दौलत, करोड़ों का कर्ज, लग्जरी कार, बृजभूषण के बेटे करण के पास अथाह संपत्ति, महीनेभर की कमाई चौंका देगी
Karan Bhushan Singh Net Worth: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे करण भूषण सिंह को उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से टिकट दिया है। इस सीट पर साल 2009 से बृजभूषण सांसद थे।
अब बृजभूषण के बेटे करण नामांकन दाखिल करने के बाद अपनी संपत्ति को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। कैसरगंज से चुनाव लड़ने जा रहे करण भूषण सिंह के बेशुमार दौलत है।

राजनीति के साथ-साथ संपत्ति भी उन्हें पिता से विरासत मे मिली है। आइए जानें कितनी है करण भूषण सिंह की संपत्ति?
Karan Bhushan Singh Assets & Liabilities: करण भूषण सिंह की संपत्ति
- चुनावी हलफनामे के मुताबिक करण भूषण सिंह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। करण भूषण सिंह के पास 4 करोड़ 37 लाख की चल संपत्ति है। वहीं 43 करोड़ 71 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। कुल मिलाकर उनकी संपत्ति 47 करोड़ रुपये की है।
- करण भूषण सिंह पर 22 करोड़ 66 लाख रुपये की देनदारियां यानी बैंक का कर्ज है।
- करण भूषण सिंह की पत्नी नेहा सिंह भी करोड़ों की मालकिन हैं। नेहा सिंह के ऊपर भी 27 लाख 46 हजार का बैंक कर्ज है।
- करण भूषण सिंह के लग्जरी कारों और असलहों का शौक है। करण भूषण सिंह के नाम पर 6 महंगी गाड़ियां और 3 असलहे हैं। करण भूषण सिंह के पास 22 एकड़ जमीन भी है।

- एफिडेविट के मुताबिक करण भूषण सिंह के पास 7 लाख रुपये 32 बोर की एक पिस्टल, 13 लाख रुपये की शॉर्टगन और 7 लाख रुपये की रायफल है।
- करण भूषण सिंह के पास एक हाइबा जिसकी कीमत 5 लाख रुपये, 25 लाख रुपये की तीन जेसीबी भी हैं। वहीं उनके पास एक पुकलैंड भी है, जिसकी कीमत 20 लाख है।
- करण भूषण सिंह के पास 50 ग्राम सोना, जिसकी कीमत 335000 है। करण भूषण सिंह की पत्नी के पास 200 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 1340000 है।

Karan Bhushan Singh Income Source: जानिए 5 वित्तीय वर्षों में करण भूषण सिंह कितनी की कमाई?
करण भूषण सिंह इस समय उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। उनकी महीनेभर की कमाई लाखों में है। करण भूषण सिंह ने भी बाकी नेताओं की तरह कई जगह निवेश किया है। इसके अलावा वह खेती और अपने बिजनेस से भी पैसा कमाते हैं।
- वित्तीय वर्ष 2019-20: 2,38,56,190
- वित्तीय वर्ष 2020-21: 2,00,58,110
- वित्तीय वर्ष 2021-22: 2,17,58,010
- वित्तीय वर्ष 2022-23: 3,27,72,340
- वित्तीय वर्ष 2023-24: 4,23,72,600
Who is Karan Bhushan Singh: कौन हैं करण भूषण सिंह?
- करण भूषण शरण सिंह बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सबसे छोटे बेटे हैं। बृजभूषण शरण सिंह के बड़े बेटे गोंडा (सदर) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं।
- वर्तमान में करण भूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी हैं। करण भूषण गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी हैं

- करण भूषण शरण सिंह का जन्म 13 दिसंबर 1990 को हुआ है। करण भूषण शरण सिंह डबल ट्रैप शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं।
- करण भूषण शरण सिंह ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) और कानून की पढ़ाई पूरी की है।
- करण भूषण शरण सिंह ने इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया से बिजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है।












Click it and Unblock the Notifications