बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, कहा- शाहीन बाग की ताकतें पहलवानों का साथ दे रही हैं, निशाने पर है BJP
Brij Bhushan Singh on Wrestlers Protest: पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि शाहीन बाग और किसान आंदोलन के दौरान जो ताकतें सक्रिय थीं, वही आज दिखाई दे रही है।

Brij Bhushan Singh on Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुश्ती महासंघ के खिलाफ ओलंपिक पदक विजेता पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं। WFI अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर मेरी पार्टी मुझे इस्तीफा के लिए कहेगी तो हम इस्तीफा दे देंगे।
इससे पहले बृजभूषण सिंह ने कहा था कि अगर पीएम मोदी कहेंगे तो वह इस्तीफा दे देंगे। अमित शाह या जेपी नड्डा भी कहेंगे तो इस्तीफा दे देंगे। अगर मेरी पार्टी मुझसे इस्तीफा चाहती है तो हम इस्तीफा देंगे। वहीं, दूसरी तरफ बृजभूषण सिंह ने कहा कि पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में जो ताकतें शाहीन बाग, किसान आंदोलन में सक्रिय थीं, वही आज दिखाई दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि मेरा इस्तीफा इनका मकसद नहीं है। इनका निशाना कहीं और यानी मेरी पार्टी है। इनकी मांग पर FIR दर्ज हो गई है, उसके बाद भी ये घर नहीं जा रहे हैं। जिस तरह से प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल, रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे। जिस तरह से लोग इकट्ठा हो रहे हैं और जिन भाषा का प्रयोग हो रहा है, इससे लगता है कि यह पहलवानों का विरोध प्रदर्शन नहीं है।
वहीं, बृजभूषण सिंह ने कहा कि मैं उस नाबालिग लड़की को नहीं जानता, जिसने मुझ पर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच के लिए बनी निगरानी समिति के सामने नाबालिग लड़की ने गवाही तक नहीं दी। मैंने समिति को एक ऑडियो क्लिप सौंपी थी, जिसमें बजरंग पुनिया एक व्यक्ति से लड़की की व्यवस्था करने के लिए कह रहे थे। अब तीन महीने के बाद उन्होंने इसे व्यवस्थित किया और एक नया आरोप लगाया।
इससे पहले अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बृजभूषण सिंह ने कहा था कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट फैसला करेगा। कुछ महीने पहले ही पदक विजेता पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें बजरंग पूनिया, विनेश फौगाट और साक्षी मलिक सहित मशहूर पहलवान शामिल थे। उन्होंने ब्रजभूषण सिंह पर शोषण के आरोप लगाए थे।
यह भी पढ़ें- Brij Bhushan Sharan Singh Family: पत्नी पूर्व सांसद, बेटा विधायक, बृजभूषण शरण सिंह के परिवार में कौन-कौन?












Click it and Unblock the Notifications